Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिर बंगाल दौरा

20 जून को नंदीग्राम में हो सकती है पीएम की जनसभा, विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

07 Jun 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिर बंगाल दौरा

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बंगाल का बड़ा दौरा करने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार वह इस महीने यानी जून में राज्य का दौरा कर सकते हैं और यह दौरा चुनावी दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। सबसे बड़ी संभावना जताई जा रही है कि 20 जून को पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री दक्षिण बंगाल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। नंदीग्राम में हो सकता है बड़ा कार्यक्रम। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और सूत्रों के अनुसार, यह जनसभा नंदीग्राम में आयोजित हो सकती है। इस आयोजन की रूपरेखा विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में तैयार की जा रही है। जानकारी के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी ने स्वयं इस कार्यक्रम की पहल की है और इसे लेकर भाजपा की राज्य इकाई ने प्रधानमंत्री कार्यालय  को प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, अभी तक इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। बंगाल दिवस को भाजपा शक्ति प्रदर्शन का मंच बनाएगी।इस बार 20 जून को बंगाल दिवस को भाजपा एक राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में मनाने जा रही है। पार्टी इस दिन को बंगाल की संस्कृति, अस्मिता और गौरव के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करेगी। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति भाजपा के लिए एक बड़ा राजनीतिक संदेश हो सकती है।
इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता मेट्रो की ग्रीन लाइन के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह पीएम का एक विकास आधारित कार्यक्रम भी होगा, जो मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास होगा।
यह दौरा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक बड़ी चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पश्चिम बंगाल में 2026 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का 29 मई को अलीपुरद्वार दौरा और उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह का बंगाल आगमन यह संकेत देता है कि अब केंद्र सरकार के सबसे बड़े चेहरे बंगाल में लगातार सक्रिय रहेंगे।भाजपा इसे ऑपरेशन सिंदूर के अगले चरण के रूप में देख रही है, जिसमें वह राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिर बंगाल दौरा
20 जून को नंदीग्राम में हो सकती है पीएम की जनसभा, विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News