Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

'हाउसफुल-5' की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

'सैकनिल्क के मुताबिक 'हाउसफुल-5' ने 24 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिसके साथ ही इसने इसी साल रिलीज हुई अक्षय की सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म 'स्काई फोर्स' को भी पछाड़ दिया था। दूसरे दिन इसकी कमाई में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ और इसने 30 करोड़ रुपये कमाए।

08 Jun 2025

'हाउसफुल-5' की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

'हाउसफुल-5' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और महज तीन दिनों में एक करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती दिख रही है और महज तीन दिनों में अपने बजट का बड़ा हिस्सा वसूल कर मेकर्स की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल-5' में कई स्टार कलाकार हैं। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, फरदीन खान, जॉनी लीवर, चंकी पांडे मुख्य भूमिका में हैं।

'सैकनिल्क के मुताबिक 'हाउसफुल-5' ने 24 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिसके साथ ही इसने इसी साल रिलीज हुई अक्षय की सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म 'स्काई फोर्स' को भी पछाड़ दिया था। दूसरे दिन इसकी कमाई में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ और इसने 30 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह 'हाउसफुल 5' ने 2 दिन में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर 54 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

'हाउसफुल-5' के दो अलग-अलग अंत हैं। इसका मतलब है कि दर्शकों को सिनेमा हॉल में जाकर फिल्म दो बार देखनी होगी ताकि वे दोनों क्लाइमेक्स देख सकें। निर्देशक तरुण मनसुखानी ने कहा, साजिद नाडियाडवाला के मन में यह विचार 30 साल से था। आखिरकार, उन्होंने इसे 'हाउसफुलृ-5' में पेश किया। एक निर्देशक के तौर पर मेरे लिए दो क्लाइमेक्स वाली फिल्म बनाना सबसे दिलचस्प बात थी। उस समय, यह सब बहुत रोमांचक लगता है और एक फिल्म निर्माता के तौर पर, आपको इसे बेहतर बनाने की चुनौती महसूस होती है, लेकिन जब आप वास्तव में सेट पर जाते हैं और काम करना शुरू करते हैं, तो आपको असली चुनौतियों का एहसास होता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'हाउसफुल-5' की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा क
'सैकनिल्क के मुताबिक 'हाउसफुल-5' ने 24 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिसके साथ ही इसने इसी साल रिलीज हुई अक्षय की सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म 'स्काई फोर्स' को भ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News