Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पिस्तौल के नोक पर युवती की अपहरण की कोशिश

लोगों ने आरोपी को पकड़ कर की सामूहिक पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

08 Jun 2025

पिस्तौल के नोक पर युवती की अपहरण की कोशिश

हावड़ा। डोमजुड़ थाना क्षेत्र के दक्षिण बाड़ी इलाके में एक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश की सनसनीखेज घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने सड़क पर चल रही छात्रा को जबरन पकड़कर खींचने की कोशिश की और धारदार हथियार दिखाकर उसे अगवा करने की योजना बनाई थी। घटना के दौरान छात्रा किसी तरह खुद को छुड़ाकर चीखते-चिल्लाते हुए अपने घर की ओर भागी और जान बचाई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को एक पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर डोमजुड़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और बमुश्किल आरोपी को ग्रामीणों के गुस्से से बचाकर हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि छात्रा की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद इलाके में काफी तनाव का माहौल है। 
स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते छात्रा शोर न मचाती और लोग नहीं जुटते, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता से छात्रा की जान बच पाई। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि क्या वह पहले भी ऐसी किसी वारदात में शामिल रहा है।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पिस्तौल के नोक पर युवती की अपहरण की कोशिश
लोगों ने आरोपी को पकड़ कर की सामूहिक पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News