Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मेघालय से लापता इंदौर की सोनम ने ही कराई पति राजा की हत्या, उप्र के ढाबे से पकड़ी गई, तीन अन्य गिरफ्तार

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने आज सुबह एक्स पोस्ट में कहा कि राजा हत्याकांड में सात दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

09 Jun 2025

मेघालय से लापता इंदौर की सोनम ने ही कराई पति राजा की हत्या, उप्र के ढाबे से पकड़ी गई, तीन अन्य गिरफ्तार

इंदौर। शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने ही कराई थी। पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से एक ढाबे से पकड़ा है। उसके अलावा तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की पुष्टि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड सांगमा ने एक्स पोस्ट पर की।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने आज सुबह एक्स पोस्ट में कहा कि राजा हत्याकांड में सात दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है।

गौरतलब है कि राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। दोनों इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद गत 23 मई को मेघालय के शिलांग रवाना हुए। शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी को पहले लगा कि नेटवर्क की समस्या होगी, लेकिन 24 मई से दोनों के मोबाइल बंद हो गए तो चिंता होने लगी। कई प्रयासों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन शिलांग पहुंचे। इसके बाद वे सर्चिंग टीम के साथ जुड़े।

23 मई को लापता दंपति में से पति राजा रघुवंशी का शव दो जून को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था। सोनमी 17 दिन से लापता थी। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब दो बजे सोनम गाजीपुर के एक ढाबे पर पहुंची और उसने यहां से अपने भाई गोविद को फोन किया। गोविंद ने गाजीपुर से अपने परिचित को वहां भेजा। इसके बाद उन्होंने सोनम से फोन पर बात कराई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सोनम गाजीपुर तक कैसे पहुंची? पुलिस अब जल्द ही सोनम को इंदौर लेकर आ सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेघालय से लापता इंदौर की सोनम ने ही कराई पति राजा की हत्या,
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने आज सुबह एक्स पोस्ट में कहा कि राजा हत्याकांड में सात दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News