Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

दक्षिण बंगाल में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, बुधवार से बारिश का अनुमान

मंगलवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, बर्धमान, बीरभूम, नदिया, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना में बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।

10 Jun 2025

दक्षिण बंगाल में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, बुधवार से बारिश का अनुमान

कोलकाता। बीते कई दिनों से कोलकाता और दक्षिण बंगाल में तेज गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और लगातार बढ़ रही नमी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि इस उमस के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। अलीपुर स्थित भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से दक्षिण बंगाल में बारिश की शुरुआत हो सकती है, जिससे मौसम में राहत मिलने की संभावना की जा रही है।

मंगलवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, बर्धमान, बीरभूम, नदिया, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना में बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। इन क्षेत्रों में अधिक तापमान और अधिक आर्द्रता के कारण असहज स्थिति बनी रहेगी। हालांकि बुधवार से स्थिति बदल सकती है। मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

इसी बीच, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, बीरभूम, नदिया और मुर्शिदाबाद में तेज़ हवाओं और संभावित बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार तक दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद कुछ दिनों तक छिटपुट बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।

कोलकाता में मंगलवार को आसमान सामान्यतः साफ रहेगा, कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। दिन के तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है, और उमस से असुविधा बनी रहेगी। शाम को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन बुधवार की शाम से शहर में मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश के कारण तापमान में अस्थायी गिरावट हो सकती है, हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में अधिक परिवर्तन नहीं होगा। सप्ताह के अंत तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

वहीं, उत्तर बंगाल में मानसून पहले ही पहुंच चुका है और इस सप्ताह वहां हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। वर्तमान में भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दक्षिण बंगाल में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, बुधवार से बारिश
मंगलवार को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, बर्धमान, बीरभूम, नदिया, मुर्शिदाबाद और उत्तर 24 परगना में बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News