Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजस्थान के टोंक की बनास नदी में डूबने से आठ लोगों की मौत, तीन युवकों को बचाया

ये सभी युवक जयपुर के हसनपुरा इलाके के निवासी थे और पिकनिक मनाने के लिए बनास नदी पहुंचे थे। घटना मंगलवार दोपहर लगभग 1.30 बजे की है, जब 11 युवकों का एक समूह नदी में नहाने गया था।

10 Jun 2025

राजस्थान के टोंक की बनास नदी में डूबने से आठ लोगों की मौत, तीन युवकों को बचाया

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुरानी बनास पुलिया के पास बनास नदी में नहाने पहुंचे आठ युवकों की डूबने से मौत हो गई। ये सभी युवक जयपुर के हसनपुरा इलाके के निवासी थे और पिकनिक मनाने के लिए बनास नदी पहुंचे थे। घटना मंगलवार दोपहर लगभग 1.30 बजे की है, जब 11 युवकों का एक समूह नदी में नहाने गया था। हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि नदी में नहाते समय कुछ युवक डूबने लगे और उन्हें बचाने के लिए बाकी दोस्त भी नदी में कूद पड़े, जिससे सभी डूब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आठ शवों को नदी से बाहर निकाला गया। मरने वालों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि हादसा सदर थाना क्षेत्र के कच्चा बांध, पुराना बनास पुलिया पर हुआ। 11 युवक नदी में डूबे थे, 8 की मौत हो गई और तीन को स्थानीय लोगों ने बचा लिया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया, जिसके परिणामस्वरूप तीन युवकों को बचा लिया गया।

सभी शवों को सआदत अस्पताल टोंक में रखवाया गया है, जहां भारी भीड़ जमा हो गई है। अस्पताल में शवों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना पर जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी टोंक के लिए रवाना हुए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजस्थान के टोंक की बनास नदी में डूबने से आठ लोगों की मौत, त
ये सभी युवक जयपुर के हसनपुरा इलाके के निवासी थे और पिकनिक मनाने के लिए बनास नदी पहुंचे थे। घटना मंगलवार दोपहर लगभग 1.30 बजे की है, जब 11 युवकों का एक समूह नदी म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News