Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंगलवार देर रात सागरदिघी थाना क्षेत्र के मोड़ग्राम के पास तेलांगल इलाके में तीन युवक मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।

11 Jun 2025

नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

मुर्शिदाबाद। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-12 एक बार फिर खौफनाक मंजर का गवाह बना। मंगलवार रात को इसी हाई-वे पर दो अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं ने दो परिवारों से उनके अपने छीन लिए। फरक्का और सागरदिघी इलाकों में हुए इन हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। लगातार हो रही घटनाओं के चलते एनएच-12 को अब स्थानीय लोग ‘मौत का मार्ग’ कहने लगे हैं।

मंगलवार देर रात सागरदिघी थाना क्षेत्र के मोड़ग्राम के पास तेलांगल इलाके में तीन युवक मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। तीनों युवक गांगाड्डा इलाके के रहने वाले थे और बीरभूम जिले में अपने एक दोस्त से मिलकर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सागरदिघी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुल्तान शेख के रूप में हुई है, जो फरक्का के रहने वाले थे। दो अन्य युवकों में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरा युवक अब भी अस्पताल में भर्ती है।

वहीं, इसी रात दूसरी दुर्घटना फरक्का थाना क्षेत्र के न्यू फरक्का इलाके में हुई। महादेव हलदार, जो फरक्का के बिंदुग्राम घाटपाड़ा के निवासी थे, अपनी मोटरसाइकिल से 12 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे थे। तभी मालदा से जंगीपुर की ओर जा रही एक तेज़ रफ्तार लॉरी ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि महादेव हलदार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बिनियाग्राम प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जंगीपुर महकमा अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल लॉरी को जब्त कर लिया है, हालांकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जांच फरक्का थाना पुलिस कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल
मंगलवार देर रात सागरदिघी थाना क्षेत्र के मोड़ग्राम के पास तेलांगल इलाके में तीन युवक मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News