Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत और आठ घायल

जीप में सवार सभी लोग मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के मंडोली गांव से बारात लेकर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी लौट रहे थे। हादसे में दुल्हन भारती (18) सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान निम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया।

11 Jun 2025

राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत और आठ घायल

जयपुर। राजस्थान के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के रायसर में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा सुबह करीब 6:10 बजे दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर रायसर क्षेत्र के भटकाबास गांव के पास हुआ, जहां एक ट्रक और बारातियों से भरी जीप (तूफान) की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और शव बुरी तरह वाहन में फंस गए, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जीप में सवार सभी लोग मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के मंडोली गांव से बारात लेकर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी लौट रहे थे। हादसे में दुल्हन भारती (18) सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान निम्स अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं घायल बारातियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रायसर थानाधिकारी रघुवीर ने बताया कि हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया व यातायात सुचारु करवाया।

पुलिस अधीक्षक (जयपुर ग्रामीण) आनंद शर्मा के अनुसार मृतकों में मंडोली जिला शहडोल, मध्य प्रदेश निवासी दुल्हन भारती (18), सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी जीतू (33) पुत्र हरदयाल कुमावत, सुभाष (28) पुत्र मालीराम मीणा, झुंझुनूं जिले के गुढागौड़जी निवासी रवि कुमार (17) पुत्र छोटूराम मीणा शामिल हैं, जबकि एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं घायलों में झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी निवासी दूल्हा विक्रम मीणा (25), मोनू (28) पुत्र शंकरलाल मीणा, अलवर जिले के मंडावर निवासी प्रभुदयाल मीणा (45), सीकर जिले के श्रीमाधोपुर निवासी नरेश कुमार (35), नीमकाथाना निवासी रामू (30), श्रीमाधोपुर निवासी शंकर (35), झुंझुनूं जिले के गुढागौड़जी निवासी छोटेलाल (45) और संदीप पुत्र ताराचंद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत औ
जीप में सवार सभी लोग मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के मंडोली गांव से बारात लेकर राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी लौट रहे थे। हादसे में दुल्हन भारती (18) सहित





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News