Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 242 यात्री थे सवार

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्‍या AI171 दुर्घटना का शिकार हो गई है। अन्य विवरण लिए जा रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

12 Jun 2025

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 242 यात्री थे सवार

नई दिल्ली/अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गुरुवार को 242 से अधिक यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अहमदाबाद से ब्रिटेन जा रहा बोइंग-787 ड्रीमलाइनर दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे मेघानीनगर के पास धुएं का गुबार उठने लगा। राज्य पुलिस नियंत्रण कक्ष ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, एयर इंडिया के प्रवक्‍ता ने भी इसकी जानकारी दी है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्‍या AI171 दुर्घटना का शिकार हो गई है। अन्य विवरण लिए जा रहे हैं और जल्द ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

वहीं, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जारी बयान में इस बात की पुष्टि की है कि एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 90 कर्मियों वाली 3 टीमें गांधीनगर से दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं। वडोदरा से 3 और टीमें भेजी जा रही हैं।

उधर, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने जारी बयान में कहा, "अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और व्यथित हूं। हम उच्चतम अलर्ट पर हैं। सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दल को तैनात कर दिया गया है।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त,
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्‍या AI171 दुर्घटना का शिकार हो गई है। अन्य विवरण लिए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News