Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

क्रैश होकर डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान; हो गया धमाका

अहमदाबाद में गुरुवार को बहुत भयावह हादसा हुआ। एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों के भीतर विमान एक पांच मंजिला इमारत पर गिर गया। पता चला है कि यह इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल है। इसमें 50-60 इंटर्न रहते हैं। हादसे के वक्त वे इमारत में थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

12 Jun 2025

क्रैश होकर डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान; हो गया धमाका

अहमदाबाद में गुरुवार को बहुत भयावह हादसा हुआ। एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों के भीतर विमान एक पांच मंजिला इमारत पर गिर गया। पता चला है कि यह इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल है। इसमें 50-60 इंटर्न रहते हैं। हादसे के वक्त वे इमारत में थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

दोपहर 1.39 मिनट पर इस विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही विमान में पायलट को गड़बड़ी का अहसास हुआ। एटीएस को इमरजेंसी की सूचना दी गई, लेकिन इससे पहले कि कोई कदम उठाया जाता विमान तेजी से नीचे गिर पड़ा। विमान मेघनीनगर के मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रैश हुआ। गनीमत रही कि विमान हॉस्टल के ऊपर नहीं फटा। इसका एक हिस्सा हॉस्टल परिसर में फंसा जबकि दूसरा हिस्सा पास में ही गिरा जिसमें विस्फोट हो गया। धमाके के बाद इमारत में आग लग गई। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) को उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम तेजी से नीचे आते देखा गया और यह वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एअर इंडिया के अनुसार, अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही उड़ान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। 

विमान एक हॉस्टल विंग से टकराया। विमान का एक हिस्सा हॉस्टल की कैंटीन में जा घुसा। अंदर की तस्वीरों में दिख रहे खाने के प्लेट से प्रतीत होता है कि वहां कुछ लोग उस वक्त खाना खा रहे थे। विमान का एक हिस्सा अब भी इमारत पर लटका हुआ दिख रहा है। जबकि विमान के गिरते ही बहुत बड़ा धमाका हुआ। धमाके की वजह से बहुत बड़ा आग का गोला और आसमान तक उठता काले धुएं का गुबार दिखा।

विमान में क्रू मेंबर समेत 244 लोग थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक 50 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं। दर्जनों झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ, एयर फोर्स की टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


क्रैश होकर डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान; हो गया धमाका
अहमदाबाद में गुरुवार को बहुत भयावह हादसा हुआ। एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों के भीतर विमान एक पांच मंजिल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News