वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
यात्रियों, पायलट और चालक दल के परिवारों के प्रति पार्टी की हार्दिक संवेदना, विचार और प्रार्थनाएं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से पीड़ितों और उनके प्रियजनों को हर संभव सहायता और समर्थन प्रदान करने का आग्रह किया।
नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर कांग्रेस ने दुख जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पोस्ट में हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि भयावह दृश्य देखकर दिल दहल जाता है।
यात्रियों, पायलट और चालक दल के परिवारों के प्रति पार्टी की हार्दिक संवेदना, विचार और प्रार्थनाएं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से पीड़ितों और उनके प्रियजनों को हर संभव सहायता और समर्थन प्रदान करने का आग्रह किया।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विमान दुर्घटना पर दुख जताते हुए इसे दिल दहला देने वाली घटना बताया है।
राहुल ने एक्स पर साझा किए अपने संदेश में कहा कि यात्रियों और चालक दल के परिवारों को जो दर्द और चिंता हो रही होगी, वह अकल्पनीय है। इस कठिन क्षण में सभी के परिवारजन के प्रति संवेदनाएं। प्रशासन द्वारा तत्काल बचाव और राहत प्रयास महत्वपूर्ण हैं- हर जीवन मायने रखता है, हर सेकंड मायने रखता है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।