Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ममता बनर्जी ने टैगोर के पैतृक घर पर हमले को बताया बर्बरता, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर एक्स पोस्ट में कहा, "कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर केवल बंगाल का गौरव नहीं, बल्कि वैश्विक सभ्यता की एक महान विभूति हैं

12 Jun 2025

ममता बनर्जी ने टैगोर के पैतृक घर पर हमले को बताया बर्बरता, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश के सिराजगंज स्थित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास में हुई तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को "सभ्यता पर हमला" करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर तत्काल और कड़ा राजनयिक कदम उठाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि यह हमला केवल एक इमारत पर नहीं बल्कि उपमहाद्वीप की सांस्कृतिक धरोहर और रवींद्रनाथ टैगोर की अमर रचनात्मकता पर सीधा हमला है। टैगोर अक्सर सिराजगंज स्थित अपने इस पैतृक आवास में आते थे और कई कालजयी रचनाएं यहीं लिखी गई थीं। ममता बनर्जी ने कहा, "यह घर सिर्फ एक मकान नहीं बल्कि एक ऐसी प्रेरणा-स्थली है जो हमारे सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।"
उन्होंने इस कृत्य को "राष्ट्र की अस्मिता और सांस्कृतिक विरासत पर कुठाराघात" बताया और कहा कि टैगोर की विरासत पर हमला समूचे बंगाल और भारत की आत्मा पर आघात है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अपील की कि वे इस मामले को बांग्लादेश सरकार के समक्ष सख्ती से उठाएं और सुनिश्चित करें कि दोषियों को शीघ्र सजा मिले। साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी अंतरराष्ट्रीय कदम उठाने की भी मांग की।
मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर एक्स पोस्ट में कहा, "कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर केवल बंगाल का गौरव नहीं, बल्कि वैश्विक सभ्यता की एक महान विभूति हैं। सिराजगंज में उनके पैतृक आवास में तोड़फोड़ एक बर्बर कृत्य है, जिसने करोड़ों लोगों की भावनाओं को गहरी चोट पहुंचाई है। यह केवल एक इमारत को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि हमारी साझी सांस्कृतिक धरोहर और टैगोर के आदर्शों पर सीधा हमला है। ऐसे कृत्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।"
उन्होंने आगे कहा, "मैंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बांग्लादेश सरकार से तत्काल और सख्त राजनयिक हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें सजा दी जानी चाहिए और सभी सांस्कृतिक व ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। बंगाल दुनिया में कहीं भी अपने महापुरुषों का अपमान सहन नहीं करेगा।"
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी ने टैगोर के पैतृक घर पर हमले को बताया बर्बरता
मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर एक्स पोस्ट में कहा, "कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर केवल बंगाल का गौरव नहीं, बल्कि वैश्विक सभ्यता की एक महान विभूति हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News