वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बहू को मारा जा सकता है
कोलकाता। पॉर्न कांड में हर दिन नया खुलासा हो रहा है। अब मुख्य आरोपी श्वेता खान उर्फ फूलटुसी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला दावा किया है। उसने कहा कि सोदपुर की पीडि़ता कोई और नहीं बल्कि उसकी बहू है, यानी उसके बेटे आर्यन की पत्नी हैं। मारपीट की बात पर उसने बेहिचक कह डाला कि बहू को मारा ही जा सकता है। फूलटुसी की यह सफाई सुन पुलिस तक हैरान हैं। लेकिन जांचकर्ताओं ने उसकी इस दलील को कोई अहमियत नहीं दी है, क्योंकि पूछताछ में वह बार-बार बयान बदल रही है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह जानबूझकर अफसरों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। सप्ताह भर पहले सोदपुर की एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए थे कि उसे आर्यन और उसकी मां फूलटुसी ने प्यार के जाल में फँसाकर सेक्स रैकेट और ब्लू फिल्म नेटवर्क में जबरन धकेलने की कोशिश की। पुलिस ने जांच शुरू की, तो सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त थे। बुधवार सुबह पुलिस ने आर्यन को गोल्फग्रीन इलाके से गिरफ्तार किया, और रात में फूलटुसी को।
गिरफ्तारी के बाद ही फूलटुसी ने दावा किया कि पीडि़ता उसकी बहू है। जब पुलिस ने पूछा कि फिर उस पर हिंसा क्यों की, तो फूलटुसी ने कहा कि बेटे की बीवी है, उसे मारा जा सकता है। इसमें क्या बड़ी बात है? पुलिस सूत्रों की मानें तो सोदपुर की युवती पहले आर्यन के प्रेमजाल में फँसी। वह फूलटुसी के भी काफी करीब आ गई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था। वे एक साथ घूमने भी जाते थे। लेकिन जैसे-जैसे युवती को असली सच्चाई का पता चला, उसने खुद को अलग करना चाहा। इसके बाद ही उत्पीडऩ शुरू हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फूलटुसी का बहू वाला दावा झूठ हो सकता है। वह सिर्फ अपना अपराध हल्का करने के लिए रिश्तों की चादर ओढऩे की कोशिश कर रही है। उसका बेटा आर्यन पहले से ही इस मामले में मुख्य आरोपी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वास्तव में कोई विवाह हुआ था, या यह सब एक जाल का हिस्सा था। साथ ही, फूलटुसी के कथित पॉर्न रैकेट की जड़ तक पहुँचने के लिए तकनीकी सबूत भी खंगाले जा रहे हैं।