Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हिंसा में शामिल था भाजपा समर्थक विस्फोटक के साथ गिरफ्तार: एसपी

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है

12 Jun 2025

हिंसा में शामिल था भाजपा समर्थक विस्फोटक के साथ गिरफ्तार: एसपी

कोलकाता। मेटियाब्रुज और आसपास के क्षेत्रों में हालिया अशांति के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बम बनाने की भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है। इस मामले में कुल पाँच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सक्रिय कार्यकर्ता बताया गया है। पुलिस ने आरोपित की पहचान नवीनचंद्र राय के रूप में की है। गुरुवार को डायमंड हार्बर जिले के एसपी राहुल गोस्वामी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बुधवार शाम करीब साढ़े आठ बजे बजबज थाना क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान तीन बाइकों में बम बनाने की सामग्री ले जाई जा रही थी, जिसे जब्त कर लिया गया।  एसपी के अनुसार, आरोपियों के पास से सोडियम पाउडर, 10 किलो से अधिक एल्युमिनियम पाउडर, फॉस्फोरस पाउडर, रेड सल्फर और अन्य विस्फोटक रसायन मिले हैं।  गिरफ्तार नवीन राय के बारे में एसपी ने बताया कि वह आरएसएस का सक्रिय सदस्य है। 
पुलिस के मुताबिक, रामनवमी के दिन उसे बटा मोड़ पर पुलिस से बहस करते हुए देखा गया था। उस समय का वीडियो फुटेज भी पुलिस के पास है, जिसमें वह कथित तौर पर पुलिस बैरिकेड हटाते दिख रहा है। बुधवार को संतोषपुर-रवींद्रनगर इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। 
एक महिला पुलिसकर्मी को ईंट लगने से चोट भी आई, हालांकि एसपी ने स्पष्ट किया कि घायल पुलिसकर्मियों की स्थिति गंभीर नहीं है।  इस गिरफ्तारी और बम सामग्री की बरामदगी से राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। साथ ही, मामले में आरएसएस कार्यकर्ता का नाम आने से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हिंसा में शामिल था भाजपा समर्थक विस्फोटक के साथ गिरफ्तार
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News