Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

पॉर्न रैकेट मामले में वकील का दावा - घर में स्वेच्छा से रह रही थी युवती, श्वेता को आठ दिन की पुलिस हिरासत

श्वेता के वकील ने अदालत को बताया कि युवती अरयान के परिवार के साथ दीघा, सिमला, कुल्लू और मनाली जैसी जगहों की यात्रा पर भी गई थी। इस दावे के समर्थन में कोर्ट में कई तस्वीरें भी पेश की गईं।

13 Jun 2025

पॉर्न रैकेट मामले में वकील का दावा - घर में स्वेच्छा से रह रही थी युवती, श्वेता को आठ दिन की पुलिस हिरासत

कोलकाता। सोदपुर की एक युवती द्वारा दर्ज शिकायत के मामले में गिरफ्तार की गई श्वेता खान उर्फ फुलटुसी को शुक्रवार को हावड़ा सीजेएम अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। हालांकि, श्वेता के वकील ने अदालत में दावा किया कि पीड़िता स्वेच्छा से अरयान के साथ उसके बांकरा स्थित घर में रह रही थी और किसी ने उसे जबरन नहीं रोका।

श्वेता के वकील ने अदालत को बताया कि युवती अरयान के परिवार के साथ दीघा, सिमला, कुल्लू और मनाली जैसी जगहों की यात्रा पर भी गई थी। इस दावे के समर्थन में कोर्ट में कई तस्वीरें भी पेश की गईं। लेकिन युवती की लिखित शिकायत को आधार बनाकर पुलिस ने श्वेता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

श्वेता को शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे भारी पुलिस सुरक्षा में हावड़ा कोर्ट लॉकअप लाया गया। लेकिन जैसे ही पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची, तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने उसे घेरकर “फुलटुसी को फांसी दो” के नारे लगाने शुरू कर दिए। भीड़ ने उस पर हमला करने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी तरह उसे बचाकर कोर्ट के अंदर ले जाया।

सोदपुर की युवती की शिकायत सामने आने के बाद से ही श्वेता और उसका बेटा अरयान लगातार ठिकाने बदलते रहे। पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की जाती रही। अंततः बुधवार को पुलिस ने श्वेता, अरयान और एक नाबालिका को खोज निकाला। उसी रात उनसे पूछताछ भी की गई।

श्वेता खान पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर ग्लैमरस छवि दिखाकर महिलाओं को इवेंट मैनेजमेंट और अभिनय के नाम पर अपने जाल में फंसाती थी और फिर उन्हें पोर्न वीडियो के नेटवर्क में धकेल देती थी। उसके खिलाफ अपने घर में सेक्स रैकेट चलाने और प्रभावशाली लोगों को पुलिस केस में फंसाने की भी शिकायतें सामने आई हैं।

श्वेता के फेसबुक अकाउंट से कई ऐसे फोटो सामने आए हैं, जिनमें वह राजनीतिक नेताओं और अन्य प्रभावशाली लोगों के साथ दिख रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसकी गतिविधियों के बारे में क्षेत्र में कई लोग जानते थे, लेकिन डर के कारण कोई खुलकर कुछ कहने की हिम्मत नहीं करता था।

कोर्ट लाने के दौरान पुलिस वैन में बैठी श्वेता ने मीडिया से कहा कि हावड़ा का एक व्यापारी गुड्डू खान उर्फ मसूद आलम उसे फंसा रहा है। हालांकि, गुड्डू खान ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है।

पुलिस ने कोर्ट से श्वेता की 14 दिन की हिरासत की मांग की थी ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके। लेकिन अदालत ने उसे आठ दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है। पुलिस अब उससे उन तमाम आरोपों को लेकर गहन पूछताछ करने की तैयारी में है, जिनमें यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और अवैध नेटवर्क शामिल हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पॉर्न रैकेट मामले में वकील का दावा - घर में स्वेच्छा से रह र
श्वेता के वकील ने अदालत को बताया कि युवती अरयान के परिवार के साथ दीघा, सिमला, कुल्लू और मनाली जैसी जगहों की यात्रा पर भी गई थी। इस दावे के समर्थन में कोर्ट में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News