वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
माना जा रहा है कि लिलुआ थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है
कोलकाता। पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। बीती रात लिलुआ थाना अंतर्गत जयपुर बिल इलाके से बिहार के चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वे उड़ीसा से एक बड़े वाहन में लगभग 150 किलो गांजा लेकर आए थे। लिलुआ में एक छोटे वाहन में गांजे को ट्रांसफर करने के दौरान पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
लिलुआ थाने की पुलिसिया कार्रवाई में दोनों वाहन भी जब्त किए गए हैं। लिलुआ थाना के प्रभारी अधिकारी देबाशीष पहाड़ी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में यह सफलता मिली। गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार के निवासी हैं। शुक्रवार को उन्हें हावड़ा कोर्ट में पेश किया गया। घटना के बाद जयपुर इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि उड़ीसा से लाया गया यह गांजा बंगाल में किन-किन जगहों पर भेजा जाना था। माना जा रहा है कि लिलुआ थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।