Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महेशतल्ला पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका,  प्रदेश अध्यक्ष को नहीं करने दिया दौरा

कांग्रेस ने साफ किया है कि वे इस घटना को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे, और अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक आवाज उठाएंगे

13 Jun 2025

महेशतल्ला पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका,  प्रदेश अध्यक्ष को नहीं करने दिया दौरा

कोलकाता। महेशतल्ला कांड को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है। घटना के बाद पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में एक कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रवींद्रनगर इलाके का दौरा करने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उन्हें स्थानीय क्षेत्र का निरीक्षण करने से रोक दिया।प्रतिनिधिमंडल वहां महेशतला की घटना के बाद की स्थिति का जायजा लेने और पीडि़तों से मिलने गया था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने उन्हें आगे बढऩे की अनुमति नहीं दी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच काफी बहस भी हुई। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार  ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विपक्षी नेताओं को सच्चाई जानने नहीं दे रही है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। पुलिस को सत्ता के दबाव में काम नहीं करना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे शांति से पीडि़तों के हाल जानने गए थे, लेकिन उन्हें रोककर सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है।
वहीं पुलिस का कहना है कि इलाके में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है और किसी भी राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल को दौरे की इजाज़त देने से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती थी। इसी वजह से उन्हें रोका गया।हाल ही में महेशतला में हुई हिंसक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस घटना में स्थानीय स्तर पर झड़प, तोडफ़ोड़, और जबरन वसूली जैसी गंभीर आरोप सामने आए हैं। राजनीतिक दल इसे कानून-व्यवस्था की विफलता बता रहे हैं। कांग्रेस ने साफ किया है कि वे इस घटना को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे, और अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक आवाज उठाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महेशतल्ला पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका
कांग्रेस ने साफ किया है कि वे इस घटना को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे, और अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक आवाज उठाएंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News