Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दमदम में शराब को लेकर विवाद, पब मैनेजर को मारी गोली, हालत गंभीर

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आपसी विवाद का मामला लग रहा है, लेकिन सभी एंगल से छानबीन की जा रही है

14 Jun 2025

दमदम में शराब को लेकर विवाद, पब मैनेजर को मारी गोली, हालत गंभीर

कोलकाता। दमदम इलाके में शुक्रवार देर रात एक पब के भीतर शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान कुछ युवकों ने पब मैनेजर को गोली मार दी। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना दमदम के माठकल इलाके की एक पब में हुई। शुक्रवार रात लगभग 1:00 बजे तीन युवक पब में पहुंचे। वहां शराब पीने को लेकर उनका एक कर्मचारी से विवाद हो गया। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और आरोप है कि युवकों ने बंदूक निकाल कर कर्मचारियों को डराना शुरू कर दिया।
इसी दौरान पब के मैनेजर पिंटू रुद्र वहां पहुंचे। उन पर सीधे गोली चला दी गई। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिससे पिंटू रुद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और वहीं गिर पड़े। हमले के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद घायल मैनेजर को तुरंत आरजी कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात की इस गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। दमदम थाने की पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आपसी विवाद का मामला लग रहा है, लेकिन सभी एंगल से छानबीन की जा रही है। घायल पब मैनेजर का इलाज फिलहाल चल रहा है और उनका बयान दर्ज होने का इंतज़ार किया जा रहा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दमदम में शराब को लेकर विवाद, पब मैनेजर को मारी गोली
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आपसी विवाद का मामला लग रहा है, लेकिन सभी एंगल से छानबीन की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News