वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है
कोलकाता। सॉल्टलेक के एबीएसी ब्लॉक इलाके में बुजुर्ग महिला से हार छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बिधाननगर उत्तर थाने की पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त को टेंगरा इलाके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक का नाम मोहम्मद शमीम बताया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश तेज़ कर दी गई है। घटना 10 जून की सुबह करीब सात बजे की है। बुजुर्ग महिला रोज़ की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं, तभी सॉल्टलेक के एबीएसी ब्लॉक स्थित खालपाड़ा इलाके में तीन युवकों ने बाइक से पहुंचकर महिला से सोने की चेन छीन ली और उन्हें धक्का देकर फरार हो गए। तीनों में से दो ने हेलमेट पहना हुआ था जबकि एक बिना हेलमेट था।
पीडि़ता ने तुरंत ही बिधाननगर उत्तर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में सफलता पाई। इसी क्रम में टेंगरा से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का मानना है कि जल्द ही बाकी दो आरोपी भी गिरफ्त में आ जाएंगे। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में दहशत है, साथ ही मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।