Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर एटीएम लूट, जलपाईगुड़ी में गिरोह का पर्दाफाश

अब पुलिस की प्राथमिकता फरार आरोपितों को पकड़ना और पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करना है

17 Jun 2025

दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर एटीएम लूट, जलपाईगुड़ी में गिरोह का पर्दाफाश

कोलकाता। जलपाईगुड़ी के मयनागुड़ी-लाटागुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बौलबाड़ी बाजार स्थित एटीएम लूटकांड को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि दो आरोपित अब भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चौंकाने वाली जानकारी साझा की है—गिरोह का सरगना असलूप खान कभी दिल्ली पुलिस में कार्यरत था, जिसे भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था। पुलिस ने बताया कि लूट के दौरान आरोपित दिल्ली पुलिस की वर्दी और टोपी का इस्तेमाल करते थे ताकि संदेह से बचा जा सके।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि उनका मुख्य पेशा देश के विभिन्न राज्यों में एटीएम लूट करना है। लूट के दौरान इस्तेमाल की गई सफेद कार से दिल्ली पुलिस की टोपी और कई राज्यों के फर्जी नंबर प्लेट बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि हर राज्य में कार्रवाई से पहले गिरोह उसी राज्य के नंबर प्लेट का इस्तेमाल करता था ताकि संदेह न हो।
एटीएम लूट की घटना को हुए 60 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन दो आरोपित अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उन्हें पकड़ने के लिए बैकुंठपुर वन क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम सघन तलाशी अभियान चला रही है। स्थानीय चाय बागान और आदिवासी बस्तियों के लोग भी इस अभियान में पुलिस की मदद कर रहे हैं।
बैगुंठपुर का घना जंगल हाथियों, तेंदुओं और बाइसन जैसे वन्यजीवों से भरा हुआ है। पुलिस के लिए सबसे बड़ा खतरा हाथियों के झुंड से टकराने का है। पिछले कुछ महीनों में इस इलाके में हाथियों के हमले में छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस और वन विभाग की टीम जोखिम उठाकर तलाशी अभियान में जुटी है।
तलाशी अभियान में ड्रोन और नाइट विजन कैमरों की मदद ली जा रही है। गाजलडोबा के पास स्थित सरस्वतीपुर चाय बागान और उसके निकटवर्ती इलाकों में लगातार नजर रखी जा रही है। पास ही बहती है तीस्ता नदी, और उसके उस पार फैला है घना जंगल। पुलिस दोनों ओर निगरानी बनाए हुए है।
पुलिस ने बताया कि लूट के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने संदिग्ध कार की जानकारी नंबर प्लेट सहित तत्काल पुलिस को दी थी, जिससे गिरोह तक पहुंचने में मदद मिली। सरस्वतीपुर चाय बागान के निवासियों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी की। पुलिस ने सभी सहयोगियों को जल्द ही सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
पुलिस अधीक्षक उमेश गणपत खान्डबाहाले ने मंगलवार अपराह्न जानकारी दी कि इस गिरोह का नेटवर्क बिहार और हरियाणा तक फैला हुआ है और इससे पहले रायगंज व सिलीगुड़ी में भी इसी प्रकार की वारदात को अंजाम दिया गया है। गिरोह कुछ समय तक भूमिगत रहता है और फिर से सक्रिय हो जाता है। अब पुलिस की प्राथमिकता फरार आरोपितों को पकड़ना और पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करना है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर एटीएम लूट
अब पुलिस की प्राथमिकता फरार आरोपितों को पकड़ना और पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करना है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News