Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फिल्म केसरी चैप्टर 2 के खिलाफ एफआईआर, ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप

बिधाननगर दक्षिण क्षेत्र निवासी रंजीत बिश्वास ने शिकायत करते हुए दावा किया कि फिल्म में मुजफ्फरपुर षडयंत्र मामले से संबंधित एक कोर्ट रूम के दृश्य में क्रांतिकारी खुदीराम बोस और बरिंद्र कुमार घोष को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। उनका नाम बदलकर "खुदीराम सिंह" और "बीरेंद्र कुमार" कर दिया गया है।

18 Jun 2025

फिल्म केसरी चैप्टर 2 के खिलाफ एफआईआर, ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप

कोलकाता। जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग हो रही फिल्म केसरी चैप्टर 2 के खिलाफ बिधाननगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया गया है।

बिधाननगर दक्षिण क्षेत्र निवासी रंजीत बिश्वास ने शिकायत करते हुए दावा किया कि फिल्म में मुजफ्फरपुर षडयंत्र मामले से संबंधित एक कोर्ट रूम के दृश्य में क्रांतिकारी खुदीराम बोस और बरिंद्र कुमार घोष को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। उनका नाम बदलकर "खुदीराम सिंह" और "बीरेंद्र कुमार" कर दिया गया है। उन्होंने तर्क दिया कि यह गलत चित्रण बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों, विशेष रूप से खुदीराम बोस, जिन्हें फांसी दी गई थी और प्रफुल्ल चाकी, जिन्होंने आत्मत्याग किया था, उनका अपमान करता है।

बिश्वास ने तर्क दिया कि ये अशुद्धियां गलत सूचना फैलाती है और भाषाई और क्षेत्रीय कलह को भड़का सकती हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 (जानबूझकर अपमान), 353(1)(सी) (सार्वजनिक शरारत) और 353(2) (झूठे बयान प्रसारित करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म केसरी चैप्टर 2 के खिलाफ एफआईआर, ऐतिहासिक तथ्यों से छेड
बिधाननगर दक्षिण क्षेत्र निवासी रंजीत बिश्वास ने शिकायत करते हुए दावा किया कि फिल्म में मुजफ्फरपुर षडयंत्र मामले से संबंधित एक कोर्ट रूम के दृश्य में क्रांतिकारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News