Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

धूलागढ़ के टोल टैक्स में ट्रक ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हत्या की तस्वीरें, आरोपी फरार तलाश में पुलिस

18 Jun 2025

धूलागढ़ के टोल टैक्स में ट्रक ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या

कोलकाता। मंगलवार देर रात धुलागढ़ ट्रक टर्मिनल पर एक ट्रक चालक की दिन-दहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामूली कहासुनी के बाद हुए इस खूनी संघर्ष का खौफनाक दृश्य वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मृतक की पहचान तमिलनाडु निवासी रागुल कुंदन के रूप में हुई है। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टर्मिनल पर खड़े ट्रकों के बीच रास्ता निकालने को लेकर रागुल का एक अन्य चालक से विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि दूसरे व्यक्ति ने धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जान बचाने के लिए रागुल वहां से भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण वह कुछ ही दूर जाकर सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची सांकरेल थाने की पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। टर्मिनल पर मौजूद अन्य चालकों में डर और आक्रोश दोनों है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की पहचान की जा रही है। 
पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय ट्रक यूनियनों ने इस घटना की निंदा की है और टर्मिनल पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धूलागढ़ के टोल टैक्स में ट्रक ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हत्या की तस्वीरें, आरोपी फरार तलाश में पुलिस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News