Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

युद्धग्रस्त ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्र नई दिल्ली पहुंचे, खुशी से झूम उठे घरवाले

वहां से हवाई जहाज से नई दिल्ली लाया गया। इनकी पहली उड़ान आज तड़के राष्ट्रीय राजधानी पहुंची। इनको ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने अर्मेनिया पहुंचाने में मदद की। अपने बच्चों को ठीक-ठाक देखकर घरवाले खुशी से झूम उठे। इनमें से ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं।

19 Jun 2025

युद्धग्रस्त ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्र नई दिल्ली पहुंचे, खुशी से झूम उठे घरवाले

नई दिल्ली, 19 जून (हि.स.)। भारत के 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत युद्धग्रस्त ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्र सकुशल स्वदेश पहुंच गए। इन्हें ईरान से पहले अर्मेनिया पहुंचाया गया। वहां से हवाई जहाज से नई दिल्ली लाया गया। इनकी पहली उड़ान आज तड़के राष्ट्रीय राजधानी पहुंची। इनको ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने अर्मेनिया पहुंचाने में मदद की। अपने बच्चों को ठीक-ठाक देखकर घरवाले खुशी से झूम उठे। इनमें से ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं।

ईरान से अपनी सरजमीं पर पहुंचे छात्र यासिर गफ्फार ने कहा कि वह अपने देश में आकर बहुत खुश है। ईरान के हालात बिलकुल भी ठीक नहीं हैं। छात्रा गजल ने इसके लिए भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया है। मरियम रोज ने कहा कि भारतीय दूतावास ने बहुत मदद की। किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी। तीन दिन का सफर पूरा कर स्वदेश पहुंचे हैं।

जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने निकासी अभियान शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेशमंत्री एस जयशंकर का आभार जताया है। छात्रसंघ ने कहा है कि उम्मीद है कि बाकी छात्रों को भी जल्द वहां से निकाल लिया जाएगा। ईरान में एमबीबीएस के छात्र 21 वर्षीय माज हैदर के पिता हैदर अली ने इसके लिए भारत सरकार खास तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

सनद रहे कि ईरान में लगभग 10,000 भारतीय नागरिक हैं। इनमें से करीब 1,500 से 2,000 छात्र हैं। करीब 6,000 लोग लंबे समय से वहां रहकर काम कर रहे हैं। इससे पहले कल ईरान में भारतीय दूतावास ने एक्स पर संदेश दिया था, "सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान और संपर्क नंबर प्रदान करें।" कृपया संपर्क करें- +989010144557; +989128109115; +989128109109।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


युद्धग्रस्त ईरान से निकाले गए 110 भारतीय छात्र नई दिल्ली पहु
वहां से हवाई जहाज से नई दिल्ली लाया गया। इनकी पहली उड़ान आज तड़के राष्ट्रीय राजधानी पहुंची। इनको ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने अर्मेनिया पहुंचाने में मदद की। अपन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News