वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस को संदेह है कि इस गिरोह के पीछे और भी लोग शामिल हो सकते हैं और मामला संगठित ठगी से जुड़ा हो सकता है।
कोलकाता। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और खुद को पुलिस अधीक्षक बताने वाले एक फर्जी अधिकारी को अमडांगा थाने की पुलिस ने गरिया के गरफा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सुस्मित सेन बताया जा रहा है, जो फर्जी पहचान रंजय चटर्जी के नाम से खुद को एसपी बताकर लोगों को धोखा दे रहा था। सूत्रों के अनुसार, आरोपी नीली बत्ती लगी गाड़ी का इस्तेमाल करता था और गरफा इलाके में लोगों के बीच खुद को बड़े पुलिस अधिकारी के रूप में पेश करता था। वह नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूलता था। हाल ही में अमडांगा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आरोप दर्ज कराया कि एक कथित पुलिस अधिकारी ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे मोटी रकम ठगी है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और गुरूवार देर रात गरफा इलाके में छापा मारकर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने 5 लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, सिम कार्ड, फर्जी पहचान-पत्रों के ज़रिए पुलिस अफसर बनने के सबूत और नीली बत्ती लगी वाहन जब्त किया हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी का वास्तविक नाम और स्थायी पता जानने की कोशिश की जा रही है। पूछताछ में उससे कई और खुलासे होने की संभावना है। आ
ज ही आरोपी को बारासात अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया गया हैं। पुलिस को संदेह है कि इस गिरोह के पीछे और भी लोग शामिल हो सकते हैं और मामला संगठित ठगी से जुड़ा हो सकता है।