Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में सुकांत मजूमदार की बाइक रैली पर रोक, पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

हालांकि राज्य सरकार इस दिन को ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ के रूप में मान्यता देने से इनकार करती रही है

20 Jun 2025

कोलकाता में सुकांत मजूमदार की बाइक रैली पर रोक, पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा द्वारा आयोजित ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कोलकाता में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की बाइक रैली को पुलिस द्वारा बार-बार रोके जाने के चलते हालात तनावपूर्ण हो गए। भवानीपुर इलाके में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई। इससे पहले गुरुवार को भी सुकांत मजूमदार बजबज इलाके में विरोध का सामना कर चुके थे।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी जहां विधानसभा से रेड रोड तक ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ मनाने पहुंचे, वहीं सुकांत मजूमदार भवानीपुर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। लेकिन जैसे ही वह बाइक से कुछ दूर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। हालांकि पुलिस की रोक के बावजूद सुकांत आगे बढ़ते रहे और नेताजी भवन होते हुए भवानीपुर की ओर निकल पड़े। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और भारी यातायात जाम की स्थिति बन गई। पुलिस की भारी तैनाती के बाद हालात पर काबू पाया गया। अंततः सभी अड़चनों के बावजूद सुकांत मजूमदार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पुलिस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हम भारत का तिरंगा लेकर निकले थे, लेकिन पुलिस ने रैली में बाधा डाली। लगता है यह पश्चिम बंगाल की नहीं, बांग्लादेश की पुलिस है। मेरी माटी, मेरी मां को कोई बांग्लादेश नहीं बना सकता।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने प्रतिक्रिया में कहा कि जिसे जो करना है करे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
गौरतलब है कि भाजपा 20 जून को ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ के रूप में मनाती है क्योंकि 1947 में इसी दिन बंगाल विधानसभा में भारत-विभाजन के तहत अखंड बंगाल को विभाजित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी थी। हालांकि राज्य सरकार इस दिन को ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ के रूप में मान्यता देने से इनकार करती रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में सुकांत मजूमदार की बाइक रैली पर रोक
हालांकि राज्य सरकार इस दिन को ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ के रूप में मान्यता देने से इनकार करती रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News