Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सीआईटी पार्क का नाम बदला, अब हुआ 'परशुराम उद्यान'

राजस्थान ब्राह्मण संघ ने जताया आभार

20 Jun 2025

सीआईटी पार्क का नाम बदला, अब हुआ 'परशुराम उद्यान'

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के वार्ड 22 अन्तर्गत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बड़ाबाजार स्थित सीआईटी पार्क का नाम बदलकर 'परशुराम उद्यानÓ रखने की घोषणा की है। इस फैसले की घोषणा मेयर फिरहाद हकीम के निर्देश पर नगर निगम के एमआईसी सदस्य देवाशीष कुमार ने की। यह निर्णय न केवल क्षेत्र के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाता है, बल्कि वर्षों से चली आ रही एक मांग को भी पूरा करता है।
राजस्थान ब्राह्मण संघ और स्थानीय ब्राह्मण समाज ने इस निर्णय पर गहरा आभार प्रकट किया है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह मांग की जा रही थी कि भगवान परशुराम के नाम पर इस पार्क का नाम रखा जाए, ताकि समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सम्मान मिले। नाम परिवर्तन की घोषणा करते हुए एमआईसी सदस्य देवाशीष कुमार ने कहा कि यह मांग बहुत लंबे समय से की जा रही थी और मुझे बेहद प्रसन्नता है कि आज हम इसे साकार कर सके। परशुराम उद्यान न केवल एक नाम है, बल्कि यह हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं का प्रतीक भी है। इस अवसर पर पार्षद महेश शर्मा ने भी अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि हमारी संस्था पिछले 11-12 वर्षों से लगातार इस मांग को लेकर प्रयासरत रही है। 
मेयर फिरहाद हकीम और नगर निगम के सभी अधिकारियों का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने हमारी बात को गंभीरता से लिया और इस ऐतिहासिक निर्णय को साकार किया।स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर पार्क के नाम परिवर्तन की खबर से स्थानीय नागरिकों में भी खासा उत्साह देखा गया। 
राजस्थान ब्राह्मण संघ और विप्र फाउंडेशन ने इस निर्णय हेतु महापौर फिरहाद हकीम को पुष्प गुच्छ, शॉल एवं श्री परशुराम जी की मूर्ति भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित नागरिक बनवारी लाल सोती, हरि प्रसाद शर्मा, दुर्गा व्यास, राजेंद्र खंडेलवाल, किशन गोस्वामी, महेश शर्मा (पार्षद), भरतराम तिवारी, मनीष शर्मा, राजकुमार व्यास, स्वयं प्रकाश पुरोहित, विष्णु शर्मा व सुशील ओझा उपस्थित थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीआईटी पार्क का नाम बदला, अब हुआ 'परशुराम उद्यान'
राजस्थान ब्राह्मण संघ ने जताया आभार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News