Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने योग को सार्वभौमिक बनाया, भारत नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के करीबः पवन कल्याण

उन्होंने कहा, " प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में चंद्रबाबू के प्रयासों से हम (भारत) नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं। ऋग्वेद में योग की विशिष्टता की बात की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने योग को सार्वभौमिक बना दिया है।"

21 Jun 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने योग को सार्वभौमिक बनाया, भारत नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के करीबः पवन कल्याण

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत के लिए बहुत बड़ा सम्मान है। उन्होंने यह टिप्पणी आज प्रातः यहां आयोजित योगांध्र में की। उन्होंने कहा, " प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में चंद्रबाबू के प्रयासों से हम (भारत) नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं। ऋग्वेद में योग की विशिष्टता की बात की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने योग को सार्वभौमिक बना दिया है।"

इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए 1.44 लाख योग प्रशिक्षकों ने पंजीकरण कराया है। कल 22 हजार आदिवासी छात्रों ने सूर्य नमस्कार करके गिनीज रिकॉर्ड बनाया। हर दिन एक घंटे योग करने से बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। योग सिर्फ व्यायाम नहीं है। योग से अनुशासन और एकाग्रता बढ़ती है। आज 130 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है।

विशाखापत्तनम में आज सुबह 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री मोदी के सानिध्य में लाखों लोग योगासन करने के लिए समुद्र तट पर उमड़े हैं। राज्यपाल जस्टिस अब्दुल नजीर, चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण, नारा लोकेश, केंद्रीयमंत्री, सांसद और बड़ी संख्या में विधायक मौजूद हैं।

प्रशासन ने रामकृष्ण बीच से भीमिली तक एक ही मार्ग पर योग करने की व्यवस्था की थी। ग्रीन कार्पेट पर एक साथ 3.26 लाख लोगों ने योग आसन किया है। आंध्र विश्वविद्यालय के ग्राउंड, गोल्फ क्लब, क्रिकेट स्टेडियम, पोर्ट स्टेडियम, रेलवे प्रदर्शनी ग्राउंड और स्वर्ण भारती इंडोर स्टेडियम समेत 18 खेल मैदानों में योग किया गया।

आज सुबह भारतीय नौसेना के 11,000 से अधिक नौसेना कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य योगांध्र में शामिल हुए। नौसैनिक प्रतिभागी 30 किलोमीटर लंबे आरके बीच के करीब 10 परिसरों में योग करते हुए इस ऐतिहासिक समागम का अभिन्न हिस्सा बने। विशाखापत्तनम के तट के पास लंगर डाले भारतीय नौसेना के जहाजों पर भी योग का अभ्यास किया गया। नौसेना के अधिकारी ने कहा कि पूर्वी नौसेना कमान, आयुष मंत्रालय और आंध्र प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक पहल योगांध्र 2025 के साथ हाथ मिलाकर गर्व है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने योग को सार्वभौमिक बनाया, भारत नया विश्व
उन्होंने कहा, " प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में चंद्रबाबू के प्रयासों से हम (भारत) नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं। ऋग्वेद में योग की विशिष्टता क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News