Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

नीरज चोपड़ा ने दो साल बाद जीता पहला डायमंड लीग खिताब

उन्होंने पेरिस के शारलेती स्टेडियम में आयोजित डायमंड लीग मीट में शुक्रवार (भारतीय समयानुसार शनिवार) को शानदार प्रदर्शन करते हुए दो साल बाद अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता।

21 Jun 2025

नीरज चोपड़ा ने दो साल बाद जीता पहला डायमंड लीग खिताब

भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर विश्व मंच पर अपना लोहा मनवाया। उन्होंने पेरिस के शारलेती स्टेडियम में आयोजित डायमंड लीग मीट में शुक्रवार (भारतीय समयानुसार शनिवार) को शानदार प्रदर्शन करते हुए दो साल बाद अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता।

नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर दूर भाला फेंककर बढ़त बना ली, जो अंत तक कायम रही और उन्हें विजेता घोषित किया गया। यह उनके सीजन का दूसरा डायमंड लीग इवेंट था। इससे पहले उन्होंने मई में दोहा में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने पहली बार 90 मीटर की दूरी पार करते हुए 90.23 मीटर भाला फेंका था, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

जर्मनी के जूलियन वेबर, जिन्होंने नीरज को इस साल दोहा डायमंड लीग और पोलैंड में जनुज़ कुशोचिंस्की मेमोरियल में हराया था, इस बार 87.88 मीटर की दूरी के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ब्राजील के लुइज मौरिसियो दा सिल्वा ने 86.62 मीटर का प्रयास कर तीसरा स्थान हासिल किया और अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अमेरिका का नया रिकॉर्ड भी बनाया।

ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, जिनसे कड़ी टक्कर की उम्मीद थी, 80.29 मीटर की सर्वश्रेष्ठ कोशिश के साथ पांचवें स्थान पर रहे। वहीं त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट ने 81.66 मीटर फेंककर चौथा स्थान प्राप्त किया।

नीरज के लिए यह पेरिस डायमंड लीग में आठ साल बाद वापसी थी। पिछली बार वह 2017 में एक जूनियर वर्ल्ड चैंपियन के रूप में इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने 84.67 मीटर भाला फेंककर पांचवां स्थान हासिल किया था।

नीरज चोपड़ा का अगला मुकाबला अब 24 जून को चेक गणराज्य में होने वाले ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2025 एथलेटिक्स मीट में होगा। इसके बाद 5 जुलाई को वह बेंगलुरु में 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' के पहले संस्करण की मेज़बानी करेंगे, जो वर्ल्ड एथलेटिक्स की कैटेगरी-ए की प्रतियोगिता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नीरज चोपड़ा ने दो साल बाद जीता पहला डायमंड लीग खिताब
उन्होंने पेरिस के शारलेती स्टेडियम में आयोजित डायमंड लीग मीट में शुक्रवार (भारतीय समयानुसार शनिवार) को शानदार प्रदर्शन करते हुए दो साल बाद अपना पहला डायमंड लीग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News