Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कपिल शर्मा के शो में सलमान खान बोले, 'हर दिन दर्द के साथ जी रहा हूं'

अब हाल ही में सलमान खान ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की है, जिससे एक बार फिर ये चर्चा तेज हो गई है कि आखिर दबंग खान कब घर बसाएंगे।

22 Jun 2025

कपिल शर्मा के शो में सलमान खान बोले, 'हर दिन दर्द के साथ जी रहा हूं'

सलमान खान की शादी कब होगी? ये सवाल सालों से लोगों के ज़ेहन में बना हुआ है। 59 साल की उम्र में भी सलमान के फैंस इस उम्मीद में हैं कि शायद एक दिन उनका चहेता स्टार शादी करेगा। संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ तक, कई हसीनाओं के साथ उनका नाम जुड़ा, लेकिन कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका। अब हाल ही में सलमान खान ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की है, जिससे एक बार फिर ये चर्चा तेज हो गई है कि आखिर दबंग खान कब घर बसाएंगे।

दरअसल, हाल ही में सलमान खान 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए थे, जहां उनसे उनके पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल पूछा गया। जब कपिल शर्मा ने उनसे पूछा कि क्या उनकी जिंदगी में कोई खास लड़की है, तो सलमान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मेरी जिंदगी में फिलहाल कोई नहीं है। और अगर मैं सच कहूं, तो अब मुझमें उतना धैर्य नहीं है कि किसी के लिए इतना त्याग कर सकूं या पति-पत्नी के झगड़े झेलूं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं अब ऐसी जगह पर हूं, जहां मुझे अपनी जिंदगी और अकेलापन पसंद है। मैं उसे किसी के साथ शेयर करने को लेकर तैयार नहीं हूं।" उनके इस बयान ने एक बार फिर यह साफ कर दिया कि सलमान अभी शादी के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।

सलमान खान ने हाल ही में एक शो के दौरान अपनी सेहत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने कहा, "मेरे शरीर में कई दिक्कतें हैं। रोज हड्डियां टूट रही हैं, पसलियां भी टूट चुकी हैं। मैं ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया जैसी तकलीफदेह बीमारी के साथ काम कर रहा हूं। मेरे दिमाग में एन्यूरिज्म है, एवी मालफॉर्मेशन है, इसके बावजूद मैं एक्टिंग कर रहा हूं, डांस कर रहा हूं, सबकुछ कर रहा हूं।" इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में शादी पर बात करते हुए कहा, "अगर अब इस उम्र में शादी की और मूड खराब हुआ तो पत्नी हमारा आधा कुछ लेकर चली जाएगी। अगर ये सब कम उम्र में होता, तो ठीक था, दोबारा कमा लेते, लेकिन अब..." सलमान के इस बेबाक जवाब ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो अपनी जिंदगी को लेकर बेहद स्पष्ट हैं और जो महसूस करते हैं, वही खुलकर कहते हैं।

सलमान खान ने साल 2011 में अपने जीवन की एक बेहद कठिन लड़ाई का सामना किया था। उस दौरान वे एक गंभीर बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया से पीड़ित हो गए थे। इस बीमारी में चेहरे की नसों में असहनीय और झटकेदार दर्द होता है, जो मरीज की मानसिक स्थिति को भी बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन के दौरान सलमान ने इस बीमारी के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि इस दर्द की वजह से कई बार उन्हें आत्महत्या जैसे विचार भी आने लगे थे। दर्द इतना असहनीय होता था कि जीना मुश्किल हो गया था। इस बीमारी का पता चलने के बाद सलमान इलाज के लिए अमेरिका गए थे, जहां उन्होंने सर्जरी करवाई। इसके बाद उनकी हालत में काफी सुधार हुआ, लेकिन उन्होंने यह भी माना कि यह अनुभव उनके जीवन का सबसे तकलीफदेह दौर था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कपिल शर्मा के शो में सलमान खान बोले, 'हर दिन दर्द के साथ जी
अब हाल ही में सलमान खान ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की है, जिससे एक बार फिर ये चर्चा तेज हो गई है कि आखिर दबंग खान कब घर बसाएंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News