Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

दूसरे दिन भी चला आमिर खान का जादू, फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने की बंपर कमाई

एक ओर समीक्षकों ने फिल्म को सराहा है, तो आमिर खान ने भी हमेशा की तरह अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'सितारे ज़मीन पर' ने अपने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

22 Jun 2025

दूसरे दिन भी चला आमिर खान का जादू, फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने की बंपर कमाई

काफी समय से बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को लेकर चर्चा तेज़ थी और अब आखिरकार यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। एक ओर समीक्षकों ने फिल्म को सराहा है, तो आमिर खान ने भी हमेशा की तरह अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'सितारे ज़मीन पर' ने अपने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

सैकनिल्क के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दोगुनी कमाई की। इसने 21.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कारोबार 32.20 करोड़ रुपये हो गया है। वही फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.7 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था।

'सितारे ज़मीन पर' में आमिर खान पहली बार जेनेलिया डिसूजा के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आए हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म डाउन सिंड्रोम जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित है और इसका प्लॉट फ्रांस की चर्चित फिल्म 'चैंपियंस' से प्रेरित है। निर्देशन की ज़िम्मेदारी आरएस प्रसन्ना ने संभाली है, जिन्होंने पहले भी सामाजिक मुद्दों को हल्के-फुल्के अंदाज़ में पेश करने में महारत दिखाई है। फिल्म का निर्माण आमिर खान ने अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ मिलकर किया है, जिससे यह सहयोग फिर से एक सकारात्मक उदाहरण बन गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दूसरे दिन भी चला आमिर खान का जादू, फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' न
एक ओर समीक्षकों ने फिल्म को सराहा है, तो आमिर खान ने भी हमेशा की तरह अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'सितारे ज़मीन पर' ने अपने दूसरे दिन बॉक्स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News