Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सांतरागाछी में बाईक सवार ने मारी गोली

जल्द ही सुरजीत और उसके साथियों को हिरासत में लेने के लिए दबिश दी जा रही है

22 Jun 2025

सांतरागाछी में बाईक सवार ने मारी गोली

हावड़ा। हावड़ा जिले में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सांतरागाछी झील इलाके में रविवार दोपहर दिनदहाड़े गोलीकांड की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने बापन बेरा नामक युवक को गोली मार दी, जो खुद भी उस समय बाइक पर सवार था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार कुछ अज्ञात हमलावर अचानक घटनास्थल पर पहुंचकर बापन को निशाना बनाकर गोली चला देते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। 
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बापन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह हमला पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकता है। मामले की जांच कर रही सांतरागाछी थाना पुलिस ने बताया कि सुरजीत नामक युवक पर गोली चलाने का आरोप है। दोनों के बीच पहले से ही विवाद था, और आशंका है कि इसी रंजिश में यह हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्धों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। दिनदहाड़े इस तरह की शूटआउट की घटना ने आम लोगों में भय का माहौल बना दिया है। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियाँ बढ़ती जा रही हैं और पुलिस को पहले से सक्रिय रहना चाहिए था।  फिलहाल बापन बेरा का इलाज चल रहा है, और पुलिस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है। जल्द ही सुरजीत और उसके साथियों को हिरासत में लेने के लिए दबिश दी जा रही है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सांतरागाछी में बाईक सवार ने मारी गोली
जल्द ही सुरजीत और उसके साथियों को हिरासत में लेने के लिए दबिश दी जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News