Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एक्सिओम-4 मिशन हुआ लॉन्च, जितेन्द्र सिंह ने दी शुभांशु शुक्ला को बधाई

भारतीय समयानुसार 12 बजकर 01 मिनट पर स्पेसएक्स का फाल्कन 9 अंतरिक्ष यान क्रू ड्रैगन कैप्सूल भारत के शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उड़ान भर गया।

25 Jun 2025

एक्सिओम-4 मिशन हुआ लॉन्च, जितेन्द्र सिंह ने दी शुभांशु शुक्ला को बधाई

नई दिल्ली। कई दिनों के इंतजार के बाद एक्सिओम-4 मिशन अमेरिक स्थित फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से बुधवार को लॉन्च कर दिया गया। भारतीय समयानुसार 12 बजकर 01 मिनट पर स्पेसएक्स का फाल्कन 9 अंतरिक्ष यान क्रू ड्रैगन कैप्सूल भारत के शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उड़ान भर गया। इस मौके पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के मिशन पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। वास्तव में यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों के बाद इसरो के बढ़ते वैश्विक सहयोग ने भारत को अंतरिक्ष अन्वेषण में अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह वास्तव में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के संस्थापकों विक्रम साराभाई और सतीश धवन की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अंतरिक्ष के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। शुभांशु शुक्ला संभवतः इस मिशन के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य हैं। इस मिशन के माध्यम से भारतीय संस्थानों द्वारा डिजाइन किए गए सात महत्वपूर्ण प्रयोग होंगे। ये प्रयोग दुनिया भर की सभी एजेंसियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे।इस लॉन्चिग की खुशी में डॉ. जितेंद्र सिंह, भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर फ्रांसिस एडमसन और अन्य लोगों ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई दी और जश्न मनाने के लिए मिठाइयां वितरित कीं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एक्सिओम-4 मिशन हुआ लॉन्च, जितेन्द्र सिंह ने दी शुभांशु शुक्ल
भारतीय समयानुसार 12 बजकर 01 मिनट पर स्पेसएक्स का फाल्कन 9 अंतरिक्ष यान क्रू ड्रैगन कैप्सूल भारत के शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उड़ान भ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News