Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

ईरान का ट्रंप को दो टूक जवाब - नहीं रुकेगा परमाणु कार्यक्रम, फिर से शुरू होगा यूरेनियम संवर्धन

एईओआई ने कहा है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है और यह हमारी राष्ट्रीय संप्रभुता और वैज्ञानिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। हम अपने अधिकारों से पीछे नहीं हटेंगे।

25 Jun 2025

ईरान का ट्रंप को दो टूक जवाब - नहीं रुकेगा परमाणु कार्यक्रम, फिर से शुरू होगा यूरेनियम संवर्धन

तेहरान/वॉशिंगटन। ईरान की परमाणु ऊर्जा एजेंसी (एईओआई) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा। एईओआई के प्रवक्ता ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि ईरान यूरेनियम संवर्धन को दोबारा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है और यह प्रक्रिया किसी बाहरी दबाव के अधीन नहीं है।

एईओआई ने कहा है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है और यह हमारी राष्ट्रीय संप्रभुता और वैज्ञानिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। हम अपने अधिकारों से पीछे नहीं हटेंगे।

एजेंसी ने आगे कहा कि यूरेनियम संवर्धन की प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के दिशानिर्देशों के तहत की जाएगी, लेकिन राजनीतिक दबाव या समझौतों के आधार पर इसका त्याग नहीं किया जाएगा।

ईरान की यह प्रतिक्रिया तब आई जब राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि उनकी पहल से ईरान अब "दुनिया का सबसे घातक हथियार" यानी परमाणु बम कभी हासिल नहीं कर पाएगा। उन्होंने इस दावे को आधार बनाकर खुद को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित भी किया है।

दूसरी ओर, ईरान-इजराइल के बीच संघर्षविराम लागू होने को ट्रंप ने एक “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया। हालांकि ईरान ने न सिर्फ इस संघर्षविराम को “एकतरफा अमेरिकी प्रचार” कहा, बल्कि ट्रंप के परमाणु दावों को भी राजनीतिक लाभ के लिए गढ़ा गया झूठ करार दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईरान का ट्रंप को दो टूक जवाब - नहीं रुकेगा परमाणु कार्यक्रम,
एईओआई ने कहा है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है और यह हमारी राष्ट्रीय संप्रभुता और वैज्ञानिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। हम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News