Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

उत्तराखंड : अलकनंदा में गिरा टेंपो ट्रैवलर, दो की मौत, आठ घायल, 10 लापता

इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ घायलों को रेस्क्यू के उपरान्त जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है।

26 Jun 2025

उत्तराखंड : अलकनंदा में गिरा टेंपो ट्रैवलर, दो की मौत, आठ घायल, 10 लापता

देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ घायलों को रेस्क्यू के उपरान्त जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। दुर्घटना में 10 यात्री लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू कार्य जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंध अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर बद्रीनाथ की ओर जा रहा था, जो घोलतीर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। रेस्क्यू टीमों ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की टीमें राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। एसडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।

घायलों का विवरण

1- दीपिका सोनी निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।

2- हेमलता सोनी निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।

3- ईश्वर सोनी निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।

4- अमिता सोनी निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।

5- भावना सोनी ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।

6- भव्य सोनी निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।

7- पार्थ सोनी निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।

8- सुमित कुमार (वाहन चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

इनमें से गम्भीर रूप से घायलों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है

मृतकों का विवरण

1- विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश, उम्र 42 वर्ष।

2- ड्रिमी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 17 वर्ष।

लापता व्यक्तियों का विवरण

1- रवि भवसार, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल, राजस्थान, उम्र 28 वर्ष।

2- मौली सोनी, निवासी एफ 601 सिलिकॉन पैलेस बाम्बे मार्केट, पूना कुभंरिया रोड गुजरात, उम्र 19 वर्ष।

3- ललित कुमार सोनी, निवासी प्रताप चौक गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 48 वर्ष।

4- गौरी सोनी, निवासी वीर सावरकर मार्ग, वार्ड नं. 12 राजगढ़ राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश, उम्र 41 वर्ष।

5- संजय सोनी, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान, उम्र 55 वर्ष।

6- मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात, उम्र 24 वर्ष।

7- चेतना सोनी, निवासी उदयपुर राजस्थान, उम्र 52 वर्ष।

8- चेष्ठा, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 12 वर्ष।

9- कट्टा रंजना अशोक, निवासी थाणे मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 54 वर्ष।

10- सुशीला सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान, उम्र 77 वर्ष।

वर्तमान में सर्च एवं रेस्क्यू कार्य निरन्तर जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तराखंड : अलकनंदा में गिरा टेंपो ट्रैवलर, दो की मौत, आठ घा
इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ घायलों को रेस्क्यू के उपरान्त जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News