Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कॉलेज कैंपस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तृणमूल पर बरसे शुभेंदु अधिकारी

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “इस जघन्य अपराध में शामिल तीन आरोपितों में से मुख्य आरोपित के रूप में तृणमूल छात्र परिषद के प्रभावशाली नेता मनोजीत मिश्रा (31) की पहचान हुई है।

27 Jun 2025

कॉलेज कैंपस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तृणमूल पर बरसे शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता, 27 जून (हि. स.)। कोलकाता के कासबा लॉ कॉलेज कैंपस के भीतर एक युवती के साथ हुई बर्बर सामूहिक दुष्कर्म की घटना से मैं स्तब्ध हूं। यह बात शुक्रवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कही।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “इस जघन्य अपराध में शामिल तीन आरोपितों में से मुख्य आरोपित के रूप में तृणमूल छात्र परिषद के प्रभावशाली नेता मनोजीत मिश्रा (31) की पहचान हुई है। पुलिस ने उसे गुरुवार शाम तालबागान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर राय चिल्ड्रन पार्क के सामने से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, दो और आरोपितों जाइब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) को भी गिरफ्तार किया गया है।”

शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा है कि यह घटना केवल एक आपराधिक कृत्य नहीं है, बल्कि यह तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के नेताओं द्वारा शिक्षण संस्थानों को दूषित करने का ज्वलंत प्रमाण है। कॉलेज कैंपस जैसी पवित्र जगह, जहां छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, वहां ऐसी बर्बरता हमारे समाज के लिए शर्मनाक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के छात्र नेता बार-बार अपने राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग कर शैक्षणिक संस्थानों में भय और अराजकता का माहौल बना रहे हैं।

अधिकारी ने यह भी मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष और तेज़ी से जांच हो, और आरोपितों की राजनीतिक पहचान को नजरअंदाज करते हुए उन्हें कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की अपील की, ताकि भविष्य में तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन के नेता इस तरह की घटनाओं को दोहराने का साहस न कर सकें।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कॉलेज कैंपस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तृणमूल पर बरसे शु
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “इस जघन्य अपराध में शामिल तीन आरोपितों में से मुख्य आरोपित के रूप में तृणमूल छात्र परिषद के प्रभावशाली नेता मनोजीत मिश्रा (31





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News