Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लखनऊ में अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, 158 कारतूस और कई हथियार बरामद

पुलिस ने यहां से अलग-अलग बोर के 158 कारतूस, तीन पिस्टल, तमंचा, रायफल, सात एयरगन समेत हथियार बनाने के उपकरण आदि बरामद किये हैं। पुलिस ने अवैध असलाह फैक्टरी संचालक को भी गिरफ्तार किया है।

27 Jun 2025

लखनऊ में अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, 158 कारतूस और कई हथियार बरामद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पुलिस ने मलिहाबाद इलाके के एक घर में संचालित अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से अलग-अलग बोर के 158 कारतूस, तीन पिस्टल, तमंचा, रायफल, सात एयरगन समेत हथियार बनाने के उपकरण आदि बरामद किये हैं। पुलिस ने अवैध असलाह फैक्टरी संचालक को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त उत्तरी, गोपाल चौधरी ने शुक्रवार को यहां एक पत्रकार वार्ता में बताया कि मलिहाबाद के मिर्जागंज निवासी सलाऊद्दीन उर्फ लाला के घर पर अवैध असलहों के बनाने व तस्करी की सूचना मिली थी। इस पुलिस ने इलाके के पूर्व सिनेमाघर के पास से एक व्यक्ति काे पकड़ लिया।तलाशी के दाैरान उसके पास से आठ जिंदा कारतूस बरामद किये। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसकी पहचान

पूर्व सिनेमाघर तिराहा, मिर्जापुर थाना व कस्बा मलिहाबाद निवासी सलाऊद्दीन उर्फ लाला के रूप में हुई। उससे कड़ाई से पूछताछ के बाद

मलिहाबाद और रहीमाबाद की थाना पुलिस ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए गुरुवार की रात के उसके ठिकाने पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने उसके घर से 158 कारतूस बरामद हुआ हैं, जिनमें 315 बोर के 18 कारतूस, 68 कारतूस 22 बोर, 40 कारतूस 22 बोर, 12 बोर के 30 कारतूस, 32 बोर के दो कारतूस के अलावा सात एयरगन, तीन पिस्टल समेत अन्य तमंचा, छह बांका, दो छूरी, नौ फरसा व गडांसा और हिरन की खाल आदि बरामद हुई।

छानबीन के दौरान पुलिस को आरोपित के बारे में पता चला है कि वह दवा की दुकान चलाता है। उसकी दो बेटियां है। बड़ी बेटी नार्वें में तो दूसरी बेटी परिवार के साथ रहकर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित ने यह स्वीकारा है कि अवैध असलहा अपने घर पर बनाता है।

आरोपित के घर लोगों का था आना-जाना

पुलिस के अनुसार उसके आसपड़ोस के लोगों ने अपना नाम न बताने के शर्त पर बताया कि आरोपित सलाऊद्दीन के घर पर लोगों का आना-जाना था। जाे लाेग आते थे वो बड़े ही खूूंखार दिखते थे। कुछ लोग तो उसके घर में किराये का कमरा लेकर रुकते भी थे। रात-रात भर मशीनें चलती थी। आस पड़ोस वाले उसके घर का माहौल देखकर उससे बोलने से भी डरते थे।

डीसीपी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ अवैध असलहों को बनाने व तस्करी के अलावा प्रतिबंधित पशुओं की खाल रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजकर उसके करीबियों और ​परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वो किन लोगों को हथियार सप्लाई करता था। इसके पीछे और कौन लोग शामिल हैं। मोहर्रम से ठीक पहले इतनी बड़ी संख्या में हथियार और कारतूस मिलने के बाद एटीएस और अन्य जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लखनऊ में अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, 158 कारतूस और कई हथ
पुलिस ने यहां से अलग-अलग बोर के 158 कारतूस, तीन पिस्टल, तमंचा, रायफल, सात एयरगन समेत हथियार बनाने के उपकरण आदि बरामद किये हैं। पुलिस ने अवैध असलाह फैक्टरी संचाल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News