Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बिहार बना देश का पहला राज्य जहां 6 नगरपालिका में मोबाइल से हुआ मतदान

पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ी दयाल की निवासी विभा देवी ने देश की पहली महिला ई-वोटर बनकर इतिहास रच दिया, जबकि मुन्ना कुमार पहले पुरुष ई-वोटर के रूप में वोट डाला। ई-वोटिंग के माध्यम से कुल 67 प्रतिशत लोगों ने अपने मातधिकार का प्रयोग किया।

28 Jun 2025

बिहार बना देश का पहला राज्य जहां 6 नगरपालिका में मोबाइल से हुआ मतदान

पटना। बिहार ने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नई डिजिटल क्रांति की शुरुआत कर दी है। देश में पहली बार मोबाइल से ई-वोटिंग की सुविधा को जमीनी हकीकत में बदलते हुए, तीन जिलों की 6 नगरपालिका में हुए उपचुनावों में हजारों मतदाताओं ने घर बैठे अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ी दयाल की निवासी विभा देवी ने देश की पहली महिला ई-वोटर बनकर इतिहास रच दिया, जबकि मुन्ना कुमार पहले पुरुष ई-वोटर के रूप में वोट डाला। ई-वोटिंग के माध्यम से कुल 67 प्रतिशत लोगों ने अपने मातधिकार का प्रयोग किया।

बक्सर जिले की प्रेमावती देवी, जो उम्र के कारण पहले मतदान केंद्र नहीं जा पाती थीं, उन्होंने भी आज मोबाइल से पहली बार वोट डालकर गर्व महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि "मोबाइल से वोट डालना आसान नहीं था, पर बच्चों ने सिखाया और मैंने घर बैठे ही लोकतंत्र में हिस्सा ले लिया।

ई-वोटिंग सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक हुई। 67 प्रतिशत ई-वोटर्स ने मतदान में हिस्सा लिया। 80 साल या उससे अधिक उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, दिव्यांग, असाध्य रोग से पीड़ित और प्रवासी बिहारियों को ई- मतदान का मौका दिया गया। बिहार निर्वाचन आयोग के अनुसार यह एक पायलट प्रोजेक्ट है, जिसकी सफलता पूरे देश में ई-वोटिंग प्रणाली के विस्तार की संभावनाएं खोल सकती है। नगर पंतायत के लिए हुए मतदान के नतीजे 30 जून को घोषित किए जाएंगे।

बिहार राज्य चुनाव आयुक्त दीपक प्रसाद ने बताया कि 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, दिव्यांग, गर्भवती महिला, असाध्य रोगों से ग्रसित व्यक्ति और प्रवासी बिहारी मतदाता मोबाइल के जरिए ई-वोटिंग प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार बना देश का पहला राज्य जहां 6 नगरपालिका में मोबाइल से ह
पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ी दयाल की निवासी विभा देवी ने देश की पहली महिला ई-वोटर बनकर इतिहास रच दिया, जबकि मुन्ना कुमार पहले पुरुष ई-वोटर के रूप में वोट डाला। ई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News