Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवातीय सिस्टम के प्रभाव से खासकर दक्षिण बंगाल के तटीय और पश्चिमी जिलों में व्यापक वर्षा होने की आशंका है। रविवार सुबह भले ही कुछ स्थानों पर सूरज की झलक दिखी हो लेकिन पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं और मौसम उमस भरा रहेगा ।

29 Jun 2025

बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में भारत और बांग्लादेश के तटीय इलाकों के पास एक नया चक्रवातीय दबाव बन गया है ,जो अगले 48 घंटों में निम्न दबाव में परिवर्तित हो सकता है इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है ।

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवातीय सिस्टम के प्रभाव से खासकर दक्षिण बंगाल के तटीय और पश्चिमी जिलों में व्यापक वर्षा होने की आशंका है। रविवार सुबह भले ही कुछ स्थानों पर सूरज की झलक दिखी हो लेकिन पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं और मौसम उमस भरा रहेगा । कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस दबाव का प्रभाव पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड और मध्यप्रदेश तक देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम बांग्लादेश से लेकर मध्यप्रदेश तक फैली ट्रफ रेखा के माध्यम से सक्रिय है जिससे भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है। दक्षिण बंगाल के जिलों जैसे दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है इसके अलावा बीरभूम ,मुर्शिदाबाद ,नदिया और कोलकाता सहित पूरे दक्षिण बंगाल में रविवार से मंगलवार तक भारी बारिश का अलर्ट है ।

उत्तर बंगाल के ऊपरी पांच जिलों में भी बिखरी हुई भारी बारिश हो सकती है और बाकी सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है साथ ही गरज और बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है ।तेज हवाएं 30 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

रविवार को कोलकाता में सुबह से ही बादल छाए रहे और सूरज की किरणें नहीं दिखीं तापमान न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा पूरे राज्य में फिलहाल एक मजबूत मानसूनी प्रणाली सक्रिय है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में विकसित यह चक्रवात ओडिशा पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए मध्यप्रदेश की ओर बढ़ेगा साथ ही एक अन्य ट्रफ रेखा अरब सागर से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की ओर फैली हुई है ,जिससे पूर्वी मध्यप्रदेश में भी चक्रवातीय गतिविधि तेज हो गई है। इन सब कारणों से बंगाल सहित पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने खासकर 30 जून तक राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है कुछ क्षेत्रों में जलजमाव और जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट
अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवातीय सिस्टम के प्रभाव से खासकर दक्षिण बंगाल के तटीय और पश्चिमी जिलों में व्यापक वर्षा होने की आशंका है। रविवार सुबह भले ही क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News