Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आग में झुलसकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, गृहिणी गंभीर रूप से झुलसी

जानकारी के अनुसार, दोमंजिला मकान में चार लोग रहते थे —बाबलू सिंह (गृहस्वामी), उनकी पत्नी शिल्पी चटर्जी, शिल्पी के पिता केबल चंद और मां गायत्री चंद। यह परिवार मूल रूप से झारखंड के निरसा का रहने वाला था। बाबलू सिंह का इकलौता बेटा दूसरे राज्य में पढ़ाई करता है और हॉस्टल में रहता है।

29 Jun 2025

आग में झुलसकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, गृहिणी गंभीर रूप से झुलसी

आसनसोल। आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत वैशाली पार्क में शनिवार देर रात एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि गृहिणी की गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम के जाने की तैयारी है, जो नमूने एकत्र करेगी। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और घर को सील कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, दोमंजिला मकान में चार लोग रहते थे —बाबलू सिंह (गृहस्वामी), उनकी पत्नी शिल्पी चटर्जी, शिल्पी के पिता केबल चंद और मां गायत्री चंद। यह परिवार मूल रूप से झारखंड के निरसा का रहने वाला था। बाबलू सिंह का इकलौता बेटा दूसरे राज्य में पढ़ाई करता है और हॉस्टल में रहता है।

शनिवार देर रात अचानक मकान के निचले हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया। सुरक्षा गार्ड ने यह देखकर स्थानीय लोगों को सूचना दी। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। दमकल विभाग को सूचना दी गई और एक दमकल इंजन तुरंत मौके पर पहुंचा। युद्धस्तर पर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घर में मौजूद सभी लोग झुलस चुके थे। तुरंत सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां बाबलू सिंह, उनके ससुर केबल चंद और सास गायत्री चंद को मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी शिल्पी चटर्जी गंभीर रूप से झुलसी हुई हैं और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या एयर कंडीशनर से लगी हो सकती है। फॉरेंसिक टीम जल्द ही घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और आग लगने के सही कारणों का पता लगाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आग में झुलसकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, गृहिणी गंभ
जानकारी के अनुसार, दोमंजिला मकान में चार लोग रहते थे —बाबलू सिंह (गृहस्वामी), उनकी पत्नी शिल्पी चटर्जी, शिल्पी के पिता केबल चंद और मां गायत्री चंद। यह परिवार मू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News