Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डानकुनी में रथ यात्रा के दौरान घायल महिला की मौत, इलाके में शोक की लहर

पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि उनकी मौत मस्तिष्क में अंदरूनी चोट के कारण हुई है

29 Jun 2025

डानकुनी में रथ यात्रा के दौरान घायल महिला की मौत, इलाके में शोक की लहर

हुगली। डानकुनी में शुक्रवार को रथयात्रा के दौरान हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की रविवार रात मौत हो गई। मृत महिला की पहचान कल्पना ठाकुर (38) के रूप में हुई है, जो डानकुनी नगरपालिका के 9 नंबर वार्ड में किराए पर रह रही थीं। उनकी असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
हादसा तब हुआ जब रथतला से कालीपुर की ओर रथ ले जाया जा रहा था। डानकुनी नगरपालिका कार्यालय के पास टी.एन. मुखर्जी रोड पर रथ का एक हिस्सा बिजली के तार से टकरा गया, जिससे फाइबर निर्मित एक भारी हिस्सा टूटकर पीछे चल रही महिलाओं पर गिर पड़ा। इस हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गईं थीं, जिन्हें तत्काल स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
हालांकि, कल्पना देवी के सिर पर गहरी चोट आई थी और उन्हें आठ टांके लगे थे। घर लौटने के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। रविवार रात स्थिति गंभीर होने पर उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि उनकी मौत मस्तिष्क में अंदरूनी चोट के कारण हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए श्रीरामपुर वॉल्स अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद मृत महिला के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। परिजनों ने रथ कमेटी पर घायलों की समुचित चिकित्सा न कराने का आरोप लगाया है।
मृतका के पति का कहना है कि उन्होंने पहले ही बिजली के तार से टकराने की चेतावनी दी थी, लेकिन ढोल-नगाड़ों के शोर में उनकी आवाज दब गई।
इस संदर्भ में स्थानीय पार्षद देवाशीष नंदी ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि आयोजकों द्वारा सभी जरूरी सुरक्षा उपाय किए गए थे। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई गई थी।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डानकुनी में रथ यात्रा के दौरान घायल महिला की मौत
पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि उनकी मौत मस्तिष्क में अंदरूनी चोट के कारण हुई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News