Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'मेट्रो इन डिनो' का प्रमोशन, आदित्य रॉय कपूर संग सारा अली खान ने किया मुंबई मेट्रो में सफर

हाल ही में प्रमोशन के सिलसिले में आदित्य और सारा ने मेट्रो ट्रेन से सफर किया और लोगों के बीच फिल्म का अनुभव शेयर किया। इसके अलावा वे लगातार विभिन्न कार्यक्रमों और इवेंट्स में भी शिरकत कर रहे हैं, ताकि दर्शकों से सीधा जुड़ाव बनाया जा सके।

01 Jul 2025

'मेट्रो इन डिनो' का प्रमोशन, आदित्य रॉय कपूर संग सारा अली खान ने किया मुंबई मेट्रो में सफर

आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेट्रो इन डिनो' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। रिलीज़ डेट नज़दीक आने के साथ ही दोनों कलाकार जोर-शोर से प्रचार में लगे हैं। हाल ही में प्रमोशन के सिलसिले में आदित्य और सारा ने मेट्रो ट्रेन से सफर किया और लोगों के बीच फिल्म का अनुभव शेयर किया। इसके अलावा वे लगातार विभिन्न कार्यक्रमों और इवेंट्स में भी शिरकत कर रहे हैं, ताकि दर्शकों से सीधा जुड़ाव बनाया जा सके।

फिल्म 'मेट्रो इन डिनो' के प्रमोशन की रफ्तार तेज हो गई है। इसी कड़ी में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान ने हाल ही में मुंबई मेट्रो में सफर किया। जैसे ही दोनों सितारे मेट्रो में नजर आए, वहां मौजूद मुंबईकर हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य और सारा मेट्रो के सफर का आनंद ले रहे हैं। फैन्स उन्हें घेरकर सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो वायरल पेपराजी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है।

अनुराग बसु के निर्देशन में फिल्म 'मेट्रो इन डिनो' 4 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अली फज़ल और फातिमा सना शेख जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। चूंकि यह फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' की अगली कड़ी है, इसलिए दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि अनुराग बसु इस बार शहर और रिश्तों की कहानी को किस अंदाज़ में पेश करते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'मेट्रो इन डिनो' का प्रमोशन, आदित्य रॉय कपूर संग सारा अली खा
हाल ही में प्रमोशन के सिलसिले में आदित्य और सारा ने मेट्रो ट्रेन से सफर किया और लोगों के बीच फिल्म का अनुभव शेयर किया। इसके अलावा वे लगातार विभिन्न कार्यक्रमों





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News