वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
खां परिवार को लेकर रहस्य गहराया, हत्या या आत्महत्या?
हावड़ा। रामराजातला इलाके में एक बंद फ्लैट से एक ही परिवार के तीन लोगों का शव बरामद होने से इलाके में शोक का माहौल हैं। बताया जा रहा है फ्लैट के अंदर से पुलिस ने पति, पत्नी और बेटे की लाश बरामद की गयी हैं। मृतकों की पहचान बलराम खां, उनकी पत्नी शैली खां और बेटे संबृत खां के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और अब इस बात की जांच शुरू हो गई है कि यह आत्महत्या है या किसी ने तीनों की हत्या की है।
प्राथमिक जांच में पुलिस को संदेह है कि तीनों ने ज़हर खाकर आत्महत्या की हैं हालांकि मामले को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। घटना रामराजातला के हटपुकुर लेन स्थित शिवालय अपार्टमेंट की है, जहां चौथी मंजिल के फ्लैट में यह परिवार रहता था। बलराम खां एलआईसी में कार्यरत थे, शेली खां पोस्ट ऑफिस में नौकरी करती थीं, और उनका इकलौता बेटा संबृत एक आईटी कंपनी में काम करता था।
पड़ोसियों के अनुसार, परिवार में कोई झगड़ा या समस्या नहीं थी और उनका व्यवहार सामान्य था।
मंगलवार सुबह से ही फ्लैट का दरवाज़ा अंदर से बंद था, लेकिन किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। उधर परिवार का एक रिश्तेदार लगातार फोन कर रहा था, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया। शक होने पर वह स्वयं फ्लैट पर पहुंचे और दरवाज़ा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब अन्य निवासी भी इक_ा हो गए, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जब दरवाज़ा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, तो दृश्य भयावह था। एक कमरे में बलराम और शेली का शव बिस्तर पर पड़ा था, जबकि पास के कमरे से बेटे संबृत का शव बरामद हुआ। अब पुलिस आत्महत्या की थ्योरी पर काम कर रही है, लेकिन यह भी जांचा जा रहा है कि कहीं यह योजनाबद्ध हत्या तो नहीं। घर से कोई सुसाइड नोट है या नहीं, इसकी भी छानबीन की जा रही है। इसके साथ-साथ परिवार की आर्थिक स्थिति की भी जांच हो रही है। इस दुखद और रहस्यमयी घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।