Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से शनिवार तक पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना है और इस दौरान समुद्र में तेज लहरें उठ सकती हैं, जिससे मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है ।

02 Jul 2025

बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है राज्य से निम्न दबाव का क्षेत्र हटने के बावजूद बारिश और आंधी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से शनिवार तक पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना है और इस दौरान समुद्र में तेज लहरें उठ सकती हैं, जिससे मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है ।

बुधवार को दक्षिण बंगाल में बारिश का असर कुछ कम रहेगा हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

कोलकाता में भी आज हल्की से मध्यम बारिश और आकाश में बादल छाए रहने का अनुमान है ।न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा था जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था। हवा में नमी की मात्रा 83 से 95 प्रतिशत के बीच बनी हुई है जिससे उमस भरी गर्मी का अहसास हो सकता है। अगर बारिश नहीं हुई तो असहजता और बढ़ सकती है आगामी 24 घंटे में शहर का तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है ।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बंगाल के सभी जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। दार्जिलिंग सहित ऊपरी पांच जिलों में शनिवार तक बिखरी हुई भारी बारिश का पूर्वानुमान है 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं गरज चमक के साथ बारिश के चलते सभी उत्तर बंगाल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नदिया मुर्शिदाबाद ,बीरभूम, पूर्व और पश्चिम बर्धमान जिलों में भी गुरुवार से शनिवार तक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। तटीय और बांग्लादेश से सटे जिलों में अधिक बारिश होने की आशंका है जबकि बुधवार को दक्षिण बंगाल में आंशिक राहत रहेगी लेकिन स्थिति फिर से गंभीर हो सकती है ।

मौसम विभाग ने साफ किया है कि रविवार से बारिश की तीव्रता में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है लेकिन तब तक पूरे राज्य को सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, कई जिलों में भारी बारिश की चे
। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से शनिवार तक पूरे राज्य में भारी बारिश की संभावना है और इस दौरान समुद्र में तेज लहरें उठ सकती हैं, जिससे मछुआरों को समुद्र में न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News