Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पुलिस की गाड़ी को डम्पर ने मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मियों की मौत

इस हादसे में महिषादल थाने के एसआई जयंत घोषाल और एक अन्य पुलिसकर्मी शेख सहाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में तमलुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

02 Jul 2025

पुलिस की गाड़ी को डम्पर ने मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मियों की मौत

पूर्व मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले में महिषादल थाना अंतर्गत के गाड़ूघाटा इलाके में मंगलवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दिया-मेदिनीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 116 पर नाइट पेट्रोलिंग के दौरान एक अनियंत्रित डम्पर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी जिसके बाद पुलिस की गाड़ी एक दूसरी गाड़ी से टकराकर सड़क किनारे स्थित जलाशय में जा गिरी। इस हादसे में महिषादल थाने के एसआई जयंत घोषाल और एक अन्य पुलिसकर्मी शेख सहाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में तमलुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद डम्पर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर नंदकुमार थाने की पुलिस ने डम्पर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपित चालक नशे में था या नहीं।

वहीं घटना की खबर मिलते ही पूर्व मेदिनीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सौम्यदीप भट्टाचार्य घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इस हादसे से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पुलिस की गाड़ी को डम्पर ने मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मियों की
इस हादसे में महिषादल थाने के एसआई जयंत घोषाल और एक अन्य पुलिसकर्मी शेख सहाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News