Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल भाजपा अध्यक्ष के लिए सांसद शमिक भट्टाचार्य ने भरा नामांकन

नामांकन को लेकर सॉल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में हलचल तेज हो गई है। बुधवार काे नामांकन प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से शुरू हुई और 4 बजे तक चलेगी, जबकि दस्तावेजों की जांच शाम 5 बजे की जाएगी। इसे लेकर कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था।

02 Jul 2025

बंगाल भाजपा अध्यक्ष के लिए सांसद शमिक भट्टाचार्य ने भरा नामांकन

कोलकाता। बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। पार्टी के आधिकारिक बयान में बताया गया कि उन्होंने अकेले नामांकन दाखिल किया है। इसलिए उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इस संबंध में काेई ऐलान नहीं हुआ है।

नामांकन को लेकर सॉल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में हलचल तेज हो गई है। बुधवार काे नामांकन प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से शुरू हुई और 4 बजे तक चलेगी, जबकि दस्तावेजों की जांच शाम 5 बजे की जाएगी। इसे लेकर कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था। इस दाैरान सुनील बंसल, सुकांत मजूमदार, ज्योतिर्मय सिंह माहतो, जगन्नाथ चटर्जी और शंकर घोष समेत अन्य वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद हैं।

इस बीच, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि हमारी पार्टी सहमति के आधार पर चलती है। मुझे पूरा विश्वास है कि पार्टी जिसे तय करेगी, वही नामांकन करेगा।

पश्चिम बंगाल में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है जब राज्य विधानसभा चुनाव में केवल अब एक साल का समय बचा है। ऐसे में पार्टी संगठन की बागडोर किसके हाथ में दी जाए, इसका निर्णय बुधवार को ही तय हो जाएगा।

इसी क्रम में गुरुवार को साइंस सिटी में नए प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में एक कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। सुकांत मजूमदार ने कहा कि पार्टी जो निर्देश देगी, उसी के अनुसार नया अध्यक्ष चुना जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल भाजपा अध्यक्ष के लिए सांसद शमिक भट्टाचार्य ने भरा नामा
नामांकन को लेकर सॉल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में हलचल तेज हो गई है। बुधवार काे नामांकन प्रक्रिया दोपहर 2 बजे से शुरू हुई और 4 बजे तक चलेगी, जबकि दस्तावेजों की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News