Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

फातिमा संग रिश्ते की अफवाहों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

इन्हीं चर्चाओं के बीच अफवाहें उड़ने लगीं कि आमिर खान और फातिमा सना शेख के बीच कुछ खास चल रहा है। लोगों ने उम्र के फासले को लेकर भी सवाल उठाए, क्योंकि फातिमा आमिर से करीब 27 साल छोटी हैं।

02 Jul 2025

फातिमा संग रिश्ते की अफवाहों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' में फातिमा सना शेख ने उनकी बेटी गीता फोगाट का किरदार निभाकर खूब तारीफें बटोरी थीं। इसके बाद दोनों ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में एक बार फिर साथ काम किया। हालांकि, फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन फातिमा और आमिर की जोड़ी को लेकर चर्चाएं जोरों पर रहीं। इन्हीं चर्चाओं के बीच अफवाहें उड़ने लगीं कि आमिर खान और फातिमा सना शेख के बीच कुछ खास चल रहा है। लोगों ने उम्र के फासले को लेकर भी सवाल उठाए, क्योंकि फातिमा आमिर से करीब 27 साल छोटी हैं।

दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया, "'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए हमने पहले आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने इस रोल को मना कर दिया। ऐसे में हमें फातिमा को कास्ट करना पड़ा।"

आमिर ने यह भी खुलासा किया कि "डायरेक्टर शुरू में फातिमा को लेने के पक्ष में नहीं थे क्योंकि उन्होंने 'दंगल' में मेरी बेटी का रोल निभाया था। अब 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में मुझे उनका बॉयफ्रेंड बनना था, जो अजीब लगता। इसलिए अंत में हमने स्क्रिप्ट से हमारे बीच के रोमांटिक सीन हटा दिए।"

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मैं इन सब बातों पर यकीन नहीं करता कि अगर किसी ने पहले पिता-बेटी का रोल निभाया है तो वो फिर से साथ में किसी और किरदार में नहीं दिख सकते। हम एक फिल्म बना रहे हैं, ये रियल लाइफ नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, "अमिताभ बच्चन और वहीदा रहमान ने भी एक फिल्म में मां-बेटे का किरदार निभाया था और फिर किसी दूसरी फिल्म में एक-दूसरे के प्रेमी-प्रेमिका बने थे। दर्शक मूर्ख नहीं हैं कि वो ये न समझ पाएं। अगर हम ऐसा सोचते हैं कि लोग रील और रियल में फर्क नहीं कर सकते, तो हम अपने दर्शकों को कमतर समझ

रहे हैं।"

अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में आमिर ने दिव्यांग बच्चों के बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिल रही है। आमिर के साथ बच्चों की अदाकारी को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इससे पहले 2022 में रिलीज़ हुई 'लाल सिंह चड्डा' की असफलता ने आमिर को काफी निराश कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन 'सितारे जमीन पर' के जरिए उन्होंने एक मजबूत और भावनात्मक वापसी की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फातिमा संग रिश्ते की अफवाहों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी
इन्हीं चर्चाओं के बीच अफवाहें उड़ने लगीं कि आमिर खान और फातिमा सना शेख के बीच कुछ खास चल रहा है। लोगों ने उम्र के फासले को लेकर भी सवाल उठाए, क्योंकि फातिमा आमि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News