वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
खास बात यह है कि शुभेंदु अधिकारी से उनकी व्यक्तिगत और राजनीतिक नजदीकी भी गहरी है
कोलकाता। बंगाल जीतने के इरादे लेकर उतरी बीजेपी अपना कैप्टन बदल रही है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने समिक भट्टाचार्य को बंगाल बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाने की तैयारी कर ली है। आरएसएस बैकग्राउंड वाले समिक भट्टाचार्य बंगाल बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। बसीरहाट साउथ से बीजेपी के पहले विधायक बनने का गौरव उन्हें ही हासिल है। यह सीट बांग्लादेशी सीमा के बिल्कुल करीब है। इस इलाके में डेमोग्राफी काफी तेजी से चेंज हुआ है। ऐसे में जब 2026 के लिए बीजेपी इसी मुद्दे को अपना मुख्य हथियार बनाने जा रही है, भट्टाचार्य स्वाभाविक विकल्प बनकर उभरे हैं। समिक भट्टाचार्य पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। उनके पास वर्षों का जमीनी अनुभव है और वे सीमावर्ती इलाकों की डेमोग्राफी को अच्छी तरह समझते हैं। वे बसीरहाट साउथ से आते हैं, जो एक संवेदनशील बॉर्डर इलाका है। 2026 बंगाल चुनाव में जब भाजपा बांग्लादेशी घुसपैठ और जनसंख्या असंतुलन जैसे मुद्दे उठाने जा रही है, तब उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। वह ममता बनर्जी के लिए टेंशन बन सकते हैं।
समिक भट्टाचार्य पार्टी के सीनियर और युवा दोनों वर्गों में स्वीकार्य हैं। सुवेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार जैसे नेता उनकी जमकर पैरवी कर रहे हैं। खास बात यह है कि शुभेंदु अधिकारी से उनकी व्यक्तिगत और राजनीतिक नजदीकी भी गहरी है।
इसके अलावा, समिक भट्टाचार्य की संघ पृष्ठभूमि उन्हें पार्टी की वैचारिक संरचना में और मजबूत बनाती है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार कोई दूसरा नाम विचाराधीन नहीं है। बंगाल में भाजपा की अगली रणनीतिक कप्तानी समिक भट्टाचार्य को ही सौंपी जाएगी।