वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कार्यक्रम के अंत में छात्रों को ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्मृति चिन्ह और सेफ्टी पैम्पलेट्स भी वितरित किए गए
कोलकाता। सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर कोलकाता पुलिस के ट्रैफिक विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 4 स्कूलों के 40 छात्रों को ट्रैफिक कांफ्रेंस रूम में आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व और नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से हुई, जिसमें छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके और अन्य महत्वपूर्ण सेफ्टी टिप्स के बारे में बताया गया। प्रस्तुति के बाद छात्रों को ट्रैफिक कंट्रोल रूम का दौरा भी कराया गया, जहां उन्होंने कोलकाता शहर के विभिन्न स्थानों की लाइव सीसीटीवी फुटेज देखी और यह जाना कि ट्रैफिक नियंत्रण कैसे किया जाता है।
इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की कार्यप्रणाली और रियल टाइम मॉनिटरिंग की प्रक्रिया भी समझाई। पहले दिन स्कूलों में अशोका हॉल, लोरेटो गल्र्स स्कूल(बऊबाजार), द खिदिरपुर अकादमी और श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी विद्यालय के छात्र शामिल थे। दूसरे दिन श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, श्यामबाजार विद्यामंदिर हाई स्कूल, द स्कॉटिश चर्च कॉलेजिएट स्कूल और महावीर इंस्टिट्यूट के बच्चे शामिल थे। छात्रों ने इस अनुभव को बेहद शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक बताया। ज्वाइंट सीपी ट्रैफिक रूपेश कुमार, एडिशनल सीपी शुभंकर सिन्हा सरकार ने उम्मीद जताई कि ये युवा भविष्य में सड़क सुरक्षा के सच्चे दूत बनेंगे और अपने परिवार व समाज को भी जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को ट्रैफिक पुलिस की ओर से स्मृति चिन्ह और सेफ्टी पैम्पलेट्स भी वितरित किए गए। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ऐसे और कई जागरूकता कार्यक्रम पूरे सप्ताह भर आयोजित किए जाएंगे।