Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सोना सफाई के नाम पर ठगी, चार गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के नाम पंकज साव, पांडव कुमार, शंभू साव और गुड्डू मंडल है। ये सभी बिहार के रहने वाले है। गिरफ्तार युवक सिलीगुड़ी के विभिन्न होटलों में रहकर ठगी कर रहे थे।

06 Jul 2025

सोना सफाई के नाम पर ठगी, चार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। आशीघर चौकी की पुलिस ने शहर में सोना साफ करने वाले पाउडर बेचने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के नाम पंकज साव, पांडव कुमार, शंभू साव और गुड्डू मंडल है। ये सभी बिहार के रहने वाले है। गिरफ्तार युवक सिलीगुड़ी के विभिन्न होटलों में रहकर ठगी कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार दोपहर को सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 38 के न्यू पालपाड़ा इलाके में एक दुकानदार को सोना साफ करने वाला पाउडर बेचने का झांसा देकर ठग लिया गया था। दो युवकों ने सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना आशीघर चौकी को दी गई। पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज जुटाकर जांच शुरू किया। इसके बाद चंद घंटों के भीतर ही पुलिस ने एनजेपी के एक होटल से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों के पास से एक बाइक जब्त की गई है। हालांकि, सोने की चेन और अंगूठी बरामद नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोना सफाई के नाम पर ठगी, चार गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के नाम पंकज साव, पांडव कुमार, शंभू साव और गुड्डू मंडल है। ये सभी बिहार के रहने वाले है। ग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News