वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया हैं
कोलकाता। दोस्ती में दरार, और फिर गुस्से में आई ऐसी हैवानियत कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। रविवार सुबह बेहाला स्थित साखेरबाज़ार इलाके में एक युवक की खुलेआम बेरहमी से पिटाई की गई जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बापी अधिकारी के रूप में हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, शनिवार रात बापी अपने तीन दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। दोस्तों के साथ शराब की पार्टी देर रात तक चली, लेकिन सुबह होते-होते बात झगड़े तक पहुंच गई। आरोप है कि किसी बात पर तीन दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त को थप्पड़ जड़ दिए। अपमानित युवक ने अपने पिता को फोन कर बुला लिया। सुबह करीब 7 बजे साखेरबाज़ार सुपरमार्केट के पास उस युवक के पिता ने बापी को सड़क पर पकड़ लिया और अपने बेटे के साथ मिलकर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। युवक चिखता और चिल्लाता रहा, कई बार भागने की कोशिश भी की लेकिन मौका नहीं मिला। लगातार उसपर चांटे, लात-घूंसे और थप्पड़ों की बारिश होती रही। बापी भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन आरोपी बाप-बेटे उसे पीटते हुए बाजार के अंदर तक खींच ले गए। स्थानीय लोगों ने जब देखा कि युवक अचेत होकर गिरा पड़ा है, तो एक राहगिर ने कहा कि उसे उठाओ... लगता है मर गया! घटना की सूचना पुलिस को दी गई और बापी को विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया हैं।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सुबह दुकान खोलते ही उन्होंने सड़क पर अचेत युवक को देखा और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अब सवाल उठ रहा है कि क्या दोस्ती अब इतना खतरनाक रूप ले चुकी है कि मामूली झगड़े में जान लेने से भी पीछे नहीं हटते लोग?